फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape with women in laksar uttarakhand

स्टेशन छोड़ने के बजाय महिला को जंगल ले गया तांगा चालक और फिर किया गैंगरेप

Wed, 03 Jan 2018 09:10 PM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, लक्सर
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, लक्सर Updated Wed, 03 Jan 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
 gangrape with women in laksar uttarakhand
rape

रेलवे स्टेशन जाने के लिए बैठी महिला को तांगा चालक जंगल ले गया। इसी बीच उसने अपने साथियों को फोन किया और...

विज्ञापन


लक्सर क्षेत्र के जंगल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का शोर शराब सुनकर दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए, जबकि एक आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए महिला को मेडिकल प्रशिक्षण के लिए भेजा है।
 
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव निवासी एक महिला की ससुराल उत्तर प्रदेश बिजनौर के सीकरी गांव में है। बताया जाता है कि कई दिन पहले उक्त महिला अपनी ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। जिसके बाद उक्त महिला बुधवार को अपने मायके से अपनी ससुराल वापस लौट रही थी।

विज्ञापन

 gangrape with women in laksar uttarakhand
gangrape

वह जैसे ही अपने गांव से बाहर निकली तो इसी बीच लंढौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के लिए उक्त महिला लंढौरा में ईंट भट्टे पर जा रहे के तांगे पर बैठ गई। महिला के मुताबिक तांगे वाले ने उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने की बात कही, लेकिन इसी बीच तांगा चालक महिला को रेलवे स्टेशन छोड़ने के बजाय लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा गांव के जंगल में लेकर पहुंच गया।

आरोप है कि तांगा चालक ने अपने दोनों साथियों को भी रणसुरा गांव के जंगल में बुला लिया। जिसके बाद महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसी बीच महिला का शोर शराबा सुनकर रास्ते से गुजर रहे कई ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए तथा उन्होंने खेत की घेराबंदी कर ली, लेकिन दो आरोपी ग्रामीणों को चकमा देकर मौके से फरार हो गए।

जबकि ग्रामीणों ने तीसरे आरोपी तांगा चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पाकर लक्सर कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने आरोपी हिरासत में ले लिया।

महिला के भाई ने आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार ने बताया कि महिला का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed