फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Gangrape with minor after kidnapping in Ramnagar

मनचलों ने पार की हैवानियत की हद, किशोरी से गैंगरेप कर हुए फरार

Wed, 19 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Wed, 19 Apr 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
 Gangrape with minor after kidnapping in Ramnagar

रामनगर में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में दो युवकों ने एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह लगभग साढे़ दस बजे एक 15 वर्षीय नाबालिग अपने घर से बैंक के लिए निकली थी। भवानीगंज चौराहे के पास दो युवक उसे जबरदस्ती बाइक में उठाकर ले गये।
विज्ञापन


टेड़ा रोड जंगल में दोनों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब नाबालिग घर लौटी तो उसकी हालत देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ को तो उसने आपबीती सुनायी। उसने बताया कि गूलरघटटी निवासी तनवीर व शब्बू  ने टेड़ा रोड के जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन जब कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे तो आरोपियों के पक्ष में आये लोग परिजनों को धमकाने लगे। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि नाबलिग का संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराकर दोनों आरोपियो के खिलाफ


भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 366ए, 506 व पास्को अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर तनवीर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed