महिला को जंगल में ले जाकर किया गैंगरेप, एक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में दो लोगों ने महिला को ले जाकर हवस का शिकार बना लिया। पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
थाना सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना सहसपुर में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही ननकू पुत्र राधेश्याम और पाल्ली पुत्र बुंदू उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर साहपुर के जंगल में ले गए। वहां दोनों ने महिला से गैंगरेप किया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने ननकू और पाल्ली के खिलाफ 176/16, धारा 376 (छ) में मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त ननकू को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
दो दिन पहले इसी क्षेत्र में हुआ था किशोरी से गैंगरेप
बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रवींद्र मंदरवाल ने थाने पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की है। उन्होंने मामले में पुलिस कार्रवाई का भी जायजा लिया।
इसी क्षेत्र में दो दिन पहले नाबालिग समेत तीन युवकों ने एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला था। सहसपुर क्षेत्र स्थित दवा फैक्ट्री में काम करने वाली किशोरी के साथ फैक्ट्री से वापस आते वक्त बाइक सवार तीन युवकों ने गैंगरेप किया था।
यही नहीं क्षेत्र के दबंगों ने दोषियों को बचाने के लिए पूरा प्रयास किया। पर जैसे ही आला अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो तीनों आरोपी कानून की गिरफ्त में आ गए।