फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape with teacher.

शिक्षक ने साथियों संग मिलकर शिक्षिका से किया गैंगरेप

Sat, 20 Jun 2015 09:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 20 Jun 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
gang rape with teacher.

राजधानी देहरादून में एक शिक्षिका को नशीला कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर साथी शिक्षक ने अपने दो साथियों के साथ उसे हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


यही नहीं आरोप है कि पीड़िता को अश्लील फोटोग्राफ दिखाकर ब्लैकमेल करते रहे। पांच माह बाद यूपी के चंदौसी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मुकदमे को विवेचना के लिए देहरादून के राजपुर थाने भेज दिया है।  

संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र की महिला देहरादून के भानियावाला के एक स्कूल में टीचर है। नई दिल्ली के साकेत कॉलोनी निवासी मनोज कुमार भी यहां अध्यापक हैं।

आरोप है कि शिक्षक मनोज इसी साल जनवरी माह में बहाने से शिक्षिका को राजपुर रोड स्थित अपने कमरे पर ले गया, जहां पर नशीला कोल्ड ड्रिंक्स पिलाकर बेहोश कर दिया।

विज्ञापन

अश्लील फोटोग्राफ के बदले किया ब्लैकमेल

gang rape with teacher.

आरोप है कि शिक्षक मनोज ने अपने दो साथियों के साथ उससे दुराचार किया। इसी दौरान उन्होंने शिक्षिका के अश्लील फोटोग्राफ भी उतार लिए। बाद में आरोपियों ने फोटोग्राफ दिखाकर धमकी दी कि मुंह खोला तो उसे बदनाम कर देंगे।

आरोप है कि मनोज का साथी मनु अब फोटोग्राफ के बदले शिक्षिका से 20 हजार रुपए भी मांग रहा है। साथ ही रुपए न देने पर अश्लील फोटो पति को भेजने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर चंदौसी थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए दून भेज दिया है।

मुकदमे में मनोज और मनु के अलावा एक अन्य को आरोपी बनाया गया है। एसओ राजपुर राजेश शाह ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed