शर्मनाकः भरोसे की आड़ में 'अपनों' ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा को नौकरी का झांसा देकर जानने वाले दो युवकों ने बलात्कार किया। आरोपियों में एक युवक बीटेक का छात्र है।
पुलिस ने रेप, पास्को समेत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। भोटिया पड़ाव क्षेत्र की रहने वाली 11वीं की पीड़ित छात्रा की मां की तरफ से कोतवाली में मंगलवार शाम तहरीर दी गई।
तहरीर के अनुसार मोहल्ले का ही रहने वाला युवक सोनू चौहान उसके घर पांच अप्रैल को आया और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसकी बेटी को ले गया। आरोप लगाया कि उसने छात्रा को पहले अपने दोस्त कमल शर्मा के कमरे में रखा।
नशीली दवा खिलाकर किया बलात्कार
इसके बाद दोनों दोस्त योजना के तहत छात्रा को लेकर तिकोनिया स्थित एक होटल में गए। यहां छात्रा के खाने में नशीली दवा खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
मंगलवार को सोनू छात्रा को उसके घर के सामने छोड़कर चला गया। छात्रा ने आपबीती परिजनों को सुनाई। इसके बाद माता-पिता ने घटना की जानकारी कोतवाल आरएस मेहता को दी।
कोतवाल के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने धारा 376, 342, 328 एवं पास्को एक्ट के तहत सोनू चौहान और कमल शर्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू बरेली से बीटेक कर रहा है और कमल शराब के ठेके पर काम करता है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।