फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape with little girl in haldwani.

शर्मनाक : हल्द्वानी में एक और लाडली से हुई दरिंदगी

Mon, 06 Jul 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 06 Jul 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन
gang rape with little girl in haldwani.

उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में लाडली की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत ही हुआ है कि रविवार को दरिंदों ने एक और लाडली को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

विज्ञापन


कालाढूंगी रोड पर शनिवार सुबह स्कूल जा रही कक्षा चार की छात्रा को बाइक सवार मामा-भांजे सहित तीन दरिंदों ने अगवा कर ट्रक में उसके हाथ-पैर बांध दिए।

इसके बाद दो आरोपियों ने बच्ची के साथ गैंगरेप किया और एक ट्रक के बाहर आने-जाने वालों पर नजर रख रहा था। दुराचार के बाद आरोपी फरार हो गए। बच्ची की चीख सुनकर परिजनों ने उसे बंधन मुक्त किया। पुलिस ने मामा-भांजे को हिरासत में ले लिया, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार की रहने वाली यह छात्रा कालाढूंगी रोड में अपने माता-पिता के साथ रहती है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे छात्रा पैदल स्कूल जा रही थी कि उसे बाइक सवार नीरज बिष्ट, कुसुमखेड़ा रोड निवासी ओम राज और सचिन ने अगवा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा को जान से मारने की धमकी दे गए हैवान

gang rape with little girl in haldwani.

छात्रा को घुमाने के बाद वे कालाढूंगी रोड पर ही ले आए। बताया जाता है कि वे छात्रा को खड़े ट्रक में ले गए और उसके हाथ पैर-बांध दिए। छात्रा का आरोप है कि ओमराज और सचिन ने उसके साथ दुराचार किया, जबकि नीरज बाहर से आने-जाने वालों पर नजर रखे था।

गैंगरेप के बाद तीनों भाग गए। जाते समय वे किसी को कुछ भी बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दे गए। इधर, दोपहर तक बेटी के घर नहीं लौटने पर माता-पिता परेशान हो गए। उन्होंने बेटी की तलाश की तो उन्हें वह ट्रक में बदहवाश मिली।

उन्होंने बेटी को बंधनमुक्त किया। बेटी से आपबीती सुनने के बाद पिता ने मुखानी थानाध्यक्ष संजय पांडेय को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर छात्रा का मेडिकल करवाया।

पुलिस ने धारा 376(जी) 5/6 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कुसुमखेड़ा रोड पर रहने वाले मामा सचिन और भांजे ओमराज को हिरासत में ले लिया है जबकि तीसरा आरोपी मूलरूप से लालकुआं निवासी नीरज बिष्ट घटना के बाद से परिवार सहित फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed