{"_id":"ff72d64db116e27331a4664f0a8b894c","slug":"gang-rape-in-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान
अमर उजाला, हरिद्वार/पथरी
Updated Wed, 04 Dec 2013 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीर्थनगरी हरिद्वार में शौच को गई किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने कहा है कि जल्द आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें, आपदा पीड़ितों की जगह किया एविएशन कंपनियों का 'भला'
विज्ञापन
किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप के तीनों आरोपियों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड कर लिया है। वारदात पथरी थानाक्षेत्र के एक गांव की है।
तीन युवकों ने जबरन किया दुष्कर्म
सोमवार की रात को पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी जंगल से शौच कर लौट रही थी। आरोप है कि गांव के तीन युवकों ने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। आपबीती परिजनों को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर आरोपित चले गए।
विज्ञापन
डरी सहमी किशोरी ने मंगलवार की सुबह परिजनों को घटना से अवगत कराया। देर शाम को परिजनों के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई।
पढ़ें, यौन शोषण के आरोपी अपर सचिव गिरफ्तार
एसओ वीरेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि देर रात पीड़िता के पिता की ओर से गांव के ही रहने वाले आरोपित मेहताब, नासिर व शाहदाब के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की उम्र 20-22 वर्ष के बीच है।
किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए है।
पिता ने पंचायत को किया अनदेखा
मंगलवार को दिन भर पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने के प्रयास जारी रहे। दिन भर आरोपित पक्ष के खिलाफ केस रजिस्टर्ड न करने को लेकर पंचायत चलती रही।
लेकिन पीड़िता के पिता ने पंचायत को अनदेखा कर आरोपियों के खिलाफ केस रजिस्टर्ड करा दिया। पीड़िता का चाचा क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।