फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sexual assault with minor in dehradun Boarding school management play with victim girl life

देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप को 1 माह तक छुपाता रहा प्रबंधन, पीड़िता गर्भवती

Tue, 18 Sep 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Sep 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault with minor in dehradun Boarding school management play with victim girl life
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

दुराचार की पीड़ित छात्रा आया से लेकर डायरेक्टर तक के दरवाजे पर गिड़गिड़ाई, लेकिन हर जगह उसी की गलती बता दी गई। यही नहीं इन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने उसे स्कूल से निकालने की धमकी भी दी। इसी कारण छात्रा करीब एक महीने तक चुप रही।

विज्ञापन


वहीं भाउवाला स्थित बोर्डिंग स्कूल में छात्रा संग हुई गैंगरेप की घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। बता दें कि इसी ग्रुप के स्कूल में छात्रा संग गैंगरेप हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि छात्रा ने अपने साथ हुई घटना को थोड़ी देर बाद ही हॉस्टल की आया मंजू को बताया था। इसके बाद उसे सुनने को मिला कि उसी की गलती है, लिहाजा वह चुप रहे। इसके बाद मंजू ने अगले दिन इस बात को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी तनु मल्होत्रा को बताया। तनु ने छात्रा को बुलाया और कहा कि वह चुप रहे, नहीं तो उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा। बात धीरे धीरे प्रिंसिपल और डायरेक्टर के पास भी गई। उन्होंने भी पीड़ित छात्रा को अपने पास बुलाया और दो टूक कहा कि यह सब उसी की गलती के कारण हुआ है। अगर यह बात वह किसी को बताएगी तो उसे स्कूल से निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह इसी डर से चुप रही, लेकिन चार दिन पहले जब उसे मासिक धर्म नहीं हुआ तो वह घबरा गई। उसने अपनी सहेलियों से पूछा तो उन्होंने गर्भवती होने जैसी बात बताई। इसे लेकर वह डायरेक्टर से मिलना चाह रही थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इसके बाद शनिवार को उसे अपने कमरे में बुलाया और डॉक्टर के पास चलने को तैयार रहने को कहा। यही नहीं, आरोप है कि डायरेक्टर ने उसे धमकी दी कि गर्भपात कराने के बाद उसे स्कूल से निकाल देगी।

अमर उजाला की सूचना पर हुई कार्रवाई

Sexual assault with minor in dehradun Boarding school management play with victim girl life
gang rape - फोटो : amar ujala

इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस ने अमर उजाला की सूचना पर किया। यह अमर उजाला पर भरोसे की बानगी है कि इस जघन्य वारदात की जानकारी एक गुमनाम व्यक्ति ने अमर उजाला को दी। अमर उजाला ने इसे एसएसपी निवेदिता कुकरेती से साझा किया और उन्होंने बिना वक्त गंवाए न केवल कार्रवाई के निर्देश दिए, बल्कि नतीजा आने तक मॉनिटरिंग भी करती रही। नतीजा, इस मामले के सभी आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। आप भी हमसे कोई सूचना साझा कर सकते हैं। इस नंबर पर :- 7617566171

राजधानी के नामी बोर्डिंग स्कूल में गैंगरेप के मामले को दबाने के लिए स्कूल प्रबंधन पीड़ित छात्रा की जान से खिलवाड़ करने से भी नहीं चूका। जिन दवाओं को महिलाओं को देने से भी मना किया जाता है, प्रबंधन ने गर्भपात के लिए वही दवाएं छात्रा को दिलवाईं। स्त्री रोग विषेशज्ञों के अनुसार इन दवाओं से महज 15 साल की इस छात्रा को जान का खतरा भी हो सकता है।

इधर, पुलिस ने राजपुर रोड स्थित डॉक्टर के क्लिनिक पर भी छापेमारी की। वहां उसका रजिस्टर आदि चेक किया जा रहा है। छात्रा के गर्भवती होने का पता चलने के बाद आनन-फानन में रविवार सुबह उसे राजपुर रोड स्थित एक चिकित्सक के क्लिनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे गर्भपात के लिए दवाएं खिलाईं।

एसओ नरेश राठौर का कहना है कि क्लिनिक के रजिस्टर को चेक किया जा रहा है। वहां फिलहाल छात्रा की एंट्री नहीं मिली है। चिकित्सक की तलाश की जा रही है, ताकि उससे भी पूछताछ की जा सके। उन्होंने बताया कि यदि जरूरी हुआ तो चिकित्सक के खिलाफ जांच के लिए सीएमओ को भी लिखा जाएगा।

आरोपी छात्रों ने छात्रा को जान से मारने की दी धमकी

Sexual assault with minor in dehradun Boarding school management play with victim girl life
स्कूल में जांच करती बाल आयोग की टीम - फोटो : amar ujala

गैंगरेप के आरोप में पकडे़ गए छात्र भले ही नाबालिग हैं, लेकिन उन्होंने घटना को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया था। उन्होंने स्कूल के हॉस्टल में छात्रा को एक टीचर के नाम से बुलावा भेजा था। छात्रा उनकी बातों में आ गई और हॉस्टल के स्टोर की तरफ चली गई। इसी बीच वहां इन छात्रों ने उसे पकड़ा और गैंगरेप कर डाला। यही नहीं, आरोपी छात्रों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

घटना स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से एक दिन पहले शाम की है। उस दिन ज्यादातर स्टाफ और छात्र स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में व्यस्त थे। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। छात्रा अपनी सहेलियों के साथ हॉस्टल के कमरे में मौजूद थी। इसी बीच एक आरोपी ने छात्रा के पास बुलावा भेजा कि उसकी टीचर उसे समारोह में भाग लेने के लिए बुला रही है। जिस जगह उसे बुलाया गया था वह रास्ता स्टोर के पास से गुजरता है। जैसे ही छात्रा स्टोर के पास आई तो एक छात्र ने उसे अंदर खींच लिया।

वहां उसने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही तो वह हाथ छुड़ाकर भागने लगी। इसी बीच वहां तीन और छात्र पहुंच गए। आरोप है कि चारों छात्रों ने छात्रा से दुराचार किया। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि चारों छात्रों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पूरे हॉस्टल में यह बात बताने की धमकी देकर उसे स्टोर में छोड़कर भाग आए। एसओ नरेश राठौर ने बताया कि छात्रा ने अपने बयानों में कई ऐसी घटनाओं का भी खुलासा किया, जिसे सुनकर सभी अधिकारी दंग रह गए।

आरोपियों को रातोंरात छुपाया

Sexual assault with minor in dehradun Boarding school management play with victim girl life
स्कूल में बाल आयोग की टीम

बोर्डिंग स्कूल में छात्रा से गैंगरेप के मामले में स्कूल प्रबंधन संवेदनहीनता की हद तक गया। मामले को हर स्तर पर दबाने का प्रयास किया गया, इसके बाद जब प्रकरण के बड़ा होने की आशंका हुई तो पीड़िता की मदद के बजाए आरोपियों को ही बचाने का प्रयास किया गया। आरोपी छात्रों को रातोंरात स्कूल की दूसरी शाखा में शिफ्ट कर दिया गया।

जबकि, पुलिस को बताया गया कि चारों छात्र छुट्टी पर गए हैं। सोमवार को दूसरी शाखा में चारों छात्र मिले। आरोपियों के बयान के मुताबिक शुरुआत में बात अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच ही चल रही थी। लग रहा था कि मामला दब जाएगा। मगर, शनिवार शाम को जब छात्रा के गर्भवती होने का पता चला तो स्कूल व हॉस्टल प्रबंधन के हाथपांव फूल गए। यहां भी प्रबंधन ने पीड़िता की मदद करने के बजाए छात्रों को ही बचाने का प्रयास किया। शनिवार देर रात सभी आरोपी छात्रों को डायरेक्टर के कमरे में बुलाया गया और उन्हें किसी को कुछ न बताने की हिदायत दी गई।

इसके बाद डायरेक्टर की कार में बैठाकर उन्हें स्कूल की दूसरी शाखा में भेज दिया गया। यहां भी किसी को कानोंकान खबर नहीं होने दी गई कि इन छात्रों को यहां क्यों लाया गया है। इधर, जब रविवार शाम को पुलिस भाऊवाला ब्रांच में जांच पड़ताल कर रही थी तो उन्हें बताया गया कि सभी छात्र छुट्टी गए हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने हॉस्टल के सभी कमरों की तलाशी भी ली, मगर उनका कहीं पता नहीं चला। इस पर जब स्कूल प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने सारा राज खोल दिया। इसके बाद पुलिस को सोमवार को चारों छात्र पुलिस को दूसरी शाखा में मिल गए। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया।

सीबीएसई ने स्कूल को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Sexual assault with minor in dehradun Boarding school management play with victim girl life
cbse - फोटो : cbse

छात्रा से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में सोमवार को सीबीएसई देहरादून ने भी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने स्कूल प्रशासन और स्कूल प्रबंधन से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। इस नोटिस की एक कॉपी सीबीएसई के हेड ऑफिस भी भेजी गई है।

सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित छात्रा से गैंगरेप की खबर का संज्ञान लेते हुए सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई है कि हॉस्टल परिसर के भीतर कैसे एक छात्रा के साथ ऐसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने पूछा है कि क्या स्कूल परिसर में छात्राओं की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए इंतजामों का ब्यौरा मांगा है।

सभी तथ्यों के साथ स्कूल के चेयरमैन, मैनेजर और प्रिंसिपल से उन्होंने 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। इस नोटिस की कॉपी सीबीएसई के संबद्धता विभाग को भी भेजी गई है। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि स्कूल से जवाब आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार सभी स्कूलों को बच्चों की सुरक्षा और काउंसिलिंग के इंतजाम करने के प्रति आगाह किया जा रहा है। इसके बावजूद इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed