फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gang rape and murder in uttarkashi internet service barred in uttarakhand five districts

उत्तराखंड: किशोरी से गैंगरेप और हत्या के मामले में उत्तरकाशी में तनाव, पांच जिलों में इंटरनेट बंद

Sun, 19 Aug 2018 09:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 19 Aug 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
gang rape and murder in uttarkashi internet service barred in uttarakhand five districts
डीआईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला - फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक में किशोरी से गैंगरेप के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज शाम तक गढ़वाल के पांच पर्वतीय जिलों में इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद करा दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय ने प्रदेशभर में सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अभी तक कई संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है, मगर कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


डीआईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने बताया कि उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले में रविवार शाम तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद करा दी गई है ताकि सोशल मीडिया पर इस घटना के संबंध में कोई गलत मैसेज वायरल न हो। उन्होंने कहा कि कई मामलों में देखा गया है कि गलत मैसेज वायरल होने से कानून व्यवस्था को संभालना मुश्किल हो जाता है और पुलिस जांच से भटक जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पुलिस प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी

gang rape and murder in uttarkashi internet service barred in uttarakhand five districts
अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार - फोटो : AmarUjala

रौतेला ने बताया कि पुलिस जिस तरह से मामले की जांच कर रही है, उससे रविवार शाम तक आरोपियों के गिरफ्त में आने की संभावना है। ग्रामीणों की सूचना पर कैंपटी क्षेत्र से चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। इस घटना को देखते हुए पूरे राज्य में सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी पुलिस प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर लगातार नजर रखी जा रही है। खुफिया विभाग और एलआईयू को भी सक्रिय रखकर मामले में इनपुट जुटाने को कहा गया है ताकि जांच जारी रहे और कानून व्यवस्था भी न बिगड़ने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed