{"_id":"59eb65184f1c1bd9538b8734","slug":"fraud-with-women-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम का आदेश बताकर महिलाओं से हुई ठगी से देहरादून में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीएम का आदेश बताकर महिलाओं से हुई ठगी से देहरादून में हड़कंप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
FRAUD SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में मार्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं को शनिवार सुबह ठगों ने शिकार बना लिया। पहली घटना राजपुर क्षेत्र की है, जहां एक महिला से मार्निंग में जेवर पहनकर ना चलने के जिलाधिकारी का आदेश का डर दिखाकर सोने के दो कंगन हड़प लिए।
विज्ञापन
करनपुर में बदमाशों का खौफ दिखाकर कंगन और अंगूठी पर हाथ साफ कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक पर आए इन ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। राजपुर निवासी एमएल मेहरा की पत्नी ओमा मेहरा रोजमर्रा की तरह मार्निंग वॉक पर निकली थी। इसी बीच मोटर साइकिल पर आए दो युवकों ने ओमा को रोककर जेवर पहनकर घूमने पर आपत्ति जताई। कहा कि डीएम का आदेश है कि सुबह के समय जेवर नहीं पहनना है।
विज्ञापन
जेवर पहनने की स्थिति में दो हजार का जुर्माना देना होगा। ठगों की बातों में आई ओमा मेहरा ने अपने हाथों से सोने के दोनों कंगन उतार लिए। मदद के बहाने एक ठग ने रुमाल में कंगन बांधने के दौरान कंगन बदल लिए। महिला ने घर जाकर रुमाल खोला तो उसमें असली के बजाए नकली कंगन मिले। महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले है।
विज्ञापन
ठगी की दूसरी वारदात डालनवाला क्षेत्र में हुई। करनपुर निवासी बुजुर्ग महिला उषा को मार्निंग वॉक के दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने रोक लिया। डर दिखाया कि कुछ दूरी पर बदमाशों ने एक महिला से मारपीट कर जेवरात लूट लिए। वह पुलिस वाले है, इसलिए उन्हें जागरूक कर रहे है। पहने हुए जेवरात वह छिपाकर ले जाए। पुलिस कर्मी मानकर उषा ने अपने हाथों से कंगन और अंगूठी निकाल ली।
यहां भी साड़ी में बांधते हुए बड़ी सफाई से जेवरात बदल लिए गए। बुजुर्ग महिला को इसकी भनक नहीं लग पाई। उषा को घर जाकर ही ठगी का पता चला। एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ प्रतीत हो रहा है। ठगों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से किसी के बहकावे में न आने का अनुरोध किया है।