एक फोन पर मिला ऐसा ऑफर, फंसकर गंवा बैठा 20 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के विकासनगर में एक सेवानिवृत्त फौजी ने रकम दोगुनी कराने के लालच में अपने बीस लाख रुपये भी गंवा दिए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बीते रिटायर्ड फौजी अमित रावत पुत्र पुष्कर रावत निवासी दिनकर विहार कोतवाली विकासनगर को सितंबर में एक फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक बीमा कंपनी का प्रबंधक बताया। फोन पर ही उसने फौजी को रकम दोगुना करने की स्कीम भी समझाई। फौजी ठग के बहकावे में आ गया।
किश्तों में जमा कर दिए बीस लाख रुपये
ठग द्वारा बताए गए खाते में पीड़ित ने 20 से 24 सितंबर के बीच किश्तों में बीस लाख रुपये जमा कर दिए। फौजी ने कुछ दिन बाद उक्त फोन नंबर पर डायल किया तो नंबर बंद आने लगा। इस पर रिटायर फौजी के हाथ-पांव फूल गए।
एसएसपी ने एसओजी को मामले की जांच सौंपी। जांच-पड़ताल में मोबाइल नंबर केरल राज्य का निकला। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर रोहित शर्मा नाम के अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।