फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in uttarakhand police

पुलिस की नौकरी के लिए कांस्टेबल बनी ठग, ऐंठे लाखों

Thu, 12 Dec 2013 07:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Dec 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
fraud in uttarakhand police

राजधानी देहरादून में पुलिस में भर्ती के नाम पर एक महिला कांस्टेबल ने युवती को ठग डाला। बहुत इंतजार के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने महिला से अपने रुपए वापस करने को कहा। लेकिन रुपए वापस करने के बजाए महिला कांस्टेबल ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा
उसके बाद पीड़ित युवती ने एसएसपी केवल खुराना से शिकायत की। शिकायत की जांच सही पास जाने पर महिला कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी ने आरोपित महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


सतपुली पौड़ी गढ़वाल निवासी युवती यशोदा बिष्ट पुत्री मनमोहन सिंह बिष्ट को दून पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सुनीता कुछ माह पूर्व मिली। महिला कांस्टेबल ने यशोदा को बताया कि वह आसानी से उसकी नौकरी दून पुलिस में लगा सकती है। लेकिन उसके लिए उसे डेढ़ लाख रुपए खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की नौकरी नहीं लगाई
महिला कांस्टेबल की बातों में आकर युवती ने अपने परिजनों से लेकर उसे रुपए दे दिए। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी कांस्टेबल ने युवती की नौकरी नहीं लगाई। इस पर युवती ने उसे रुपए वापस करने का दबाव डाला। आरोप है कि रुपए वापस करने के बजाए महिला कांस्टेबल ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed