{"_id":"57509fe14f1c1b8c49108cf2","slug":"fraud-in-the-name-of-jobs-in-singapore","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर में नौकरी का झांसा दे ठग लिए आठ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंगापुर में नौकरी का झांसा दे ठग लिए आठ लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से आठ लाख रुपये ठग लिए गए। विदेश भेजने का झांसा देकर उन्हें दो माह तक मुंबई के होटल में रखा गया। बाद में आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो गए। एसएसपी ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
ऋषिकेश के गुमानीवाला निवासी गौरव नौटियाल और दिलाराम जोशी ने वृहस्पतिवार को एसएसपी सदानंद दाते से मिलकर बताया कि ऋषिकेश के आशीष ने सिंगापुर में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने की बात कहते हुए हिमाचल प्रदेश के आशीष शर्मा और सीजी सेन के नाम से शख्स से मुलाकात कराई।
विज्ञापन
पैसे जमाकर ले गए मुंबई
शिमला बाईपास स्थित एक ऑफिस में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनसे सात लाख 60 हजार रुपये जमा कराए गए। जल्द ही सिंगापुर भेजने का झांसा देकर आरोपी उसे जनवरी माह में मुंबई ले गए।
विज्ञापन
करीब दो माह तक वीजा बनने में हो रही देरी का तर्क देकर वहीं रखा गया। अप्रैल में आरोपी उन्हें छोड़कर भाग आए। बाद में पीड़ित ने परिजनों से 48 हजार रुपये मंगाकर होटल का भुगतान किया। आरोपियों के मोबाइल बंद होने के कारण उनसे बात नहीं हो पा रही है।