फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in the name of foreign job.

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगे 5 लाख, घुमा दिया थाइलैंड

Fri, 12 Jun 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 12 Jun 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
fraud in the name of foreign job.

उत्तराखंड के काशीपुर में नौकरी के नाम पर ठगी का दिलचस्प मामला सामने आया है। दो ठगों ने नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर चार युवकों से पांच लाख बीस हजार रुपये ले लिए। बदले में इनमें से तीन युवकों को टूरिस्ट वीजा पर थाइलैंड भेज दिया। तीनों युवक थाइलैंड से खाली हाथ लौट आए।

विज्ञापन


लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी इकरार ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि नई सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले दो सगे भाई लोगों को नौकरियां दिलाने के नाम पर विदेश भेजने का काम करते हैं।
विज्ञापन


उसने भी अपने रिश्तेदार मोहम्मद इरफान, मोहम्मद आमिल, सरबर सैफी, मोहम्मद रोईल निवासी अहरपुरा को विदेश भेजने की बात की। इन दोनों भाइयों ने 12 जनवरी 2015 को थाईलैंड भेजने के नाम पर प्रति व्यक्ति एक लाख 30 हजार रुपये लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, हवाई जहाज से उतरते ही आएंगे कंपनी वाले

fraud in the name of foreign job.

पैसे लेने के बाद उसने उन्हें थाइलैंड भेज दिया। ठगों ने उन्हें बताया था कि थाईलैंड में हवाई जहाज से उतरते ही कंपनी के लोग उन्हें लेने आ जाएंगे। मोहम्मद आमिल, सरबर सैफी, मोहम्मद रोईल को थाईलैंड भेज दिया।

थाईलैंड पहुंचने पर उन्हें लेने कोई नहीं आया तो उनका माथा ठनका। तीनों ने जब वहां जानकारी ली तो सच्चाई पता चलते ही उनके होश उड़ गए।

पता चला कि उनके पास जो वीजा है वह टूरिस्ट वीजा है। उनको लेने कंपनी के लोग भी नहीं आए। वह किसी प्रकार वापस लौटे हैं। अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed