फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud in property document

पिता के साथ ही चली गई डेढ़ करोड़ की जमीन

Wed, 16 Apr 2014 06:18 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 16 Apr 2014 06:18 PM IST
विज्ञापन
fraud in property document

पिता की मौत के बाद राजस्व अभिलेखों में नाम बदलवाने गए बेटों को जब जमीन हड़पे जाने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। बेटों ने एसएसपी से मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


पढ़ें,...तो बंद हो जाएंगे ये सौ साल पुराने 'ATM'
विज्ञापन


जमीनों के फर्जीवाड़े का ताजा मामला जीएमएस रोड पर रहने वाले दीपचंद की जमीन से जुड़ा है। लंबी बीमारी के बाद 31 दिसंबर 2013 को दीपचंद की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बीघा जमीन का कर दिया बैनामा

fraud in property document

पिता की मौत के बाद नारायण सिंह और उसका भाई रामनाथ राजस्व अभिलेखों में नाम बदलवाने के लिए तहसील गए तो उन्हें पता चला कि उनकी जमीन का चार लोगों के नाम बैनामा हो चुका है।

पढ़ें, चुनावी मैदान में खेलेंगे नहीं त‌िवारी, बिगाड़ेंगे खेल

एसएसपी को दिए पत्र में दोनों भाइयों ने कहा है कि नवंबर माह में बैनामा दिखाया गया, उस समय पिता इतने बीमार थे कि चलने तक की स्थिति नहीं थी।

पढ़ें, मई के आखिर तक हरिद्वार पहुंचेगीं मोदी की पत्नी!

आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर यह जमीन बेच दी है। नामजद तहरीर देते हुए दोषियों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई है।

फौजी की बाइक चुराने वाला पकड़ा गया

fraud in property document

सीमाद्वार से चोरी हुई आईटीबीपी के जवान की बाइक के साथ पुलिस ने एक स्कूल के कर्मचारी को पकड़ लिया।

पिथौरागढ़ के चमदुगरा निवासी होशियार गिरी दून में आईटीबीपी में कार्यरत है।

इंदिरा नगर चौकी प्रभारी धनराज विष्ट के मुताबिक सोमवार को चोरी हुई गिरी की बाइक के साथ कुबेर को पकड़ लिया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed