फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud group active in haridwar

खाते से लाखों रुपए निकालने में माहिर हैं ये ठग

Mon, 16 Sep 2013 01:13 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 16 Sep 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
fraud group active in haridwar

बैंक अकाउंट से फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए निकालने में माहिर यूपी का ठग गिरोह इन दिनों हरिद्वार में हैं। बरेली में बड़े कारोबारियों के खाते से फर्जीवाड़ा करने वाले इस गिरोह की तलाश में बरेली क्राइम ब्रांच की टीम ने हरिद्वार में छापामारी की।

विज्ञापन


हरिद्वार में पिछले दिनों हुई इसी तरह की वारदात के संबंध में भी जांच टीम ने तफ्तीश की। हरिद्वार और बरेली की घटनाएं एक ही पैटर्न पर की गई है। एक अगस्त में खड़खड़ी चौकी क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक की सप्तऋर्षि शाखा से सीमेंट व्यापारी एस माहेश्वरी की चैक बुक जारी कराकर साढ़े बारह लाख रुपए निकालने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में ऋषिकेश निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया था कि ऋषिकेश के युवक को नौकरी का झांसा देकर किसी ठग ने काम कराया था। लेकिन, पुलिस अभी तक उस ठग तक नहीं पहुंच पाई है। इसी तर्ज पर बरेली में पंद्रह दिन पहले ठगी की दो घटनाएं पेश आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैक बुक जारी कराकर लाखों रुपए निकाले
पीएनबी और ओबीसी बैंक से कारोबारियों की चैक बुक जारी कराकर लाखों रुपए निकाले गए। इस संबंध में बरेली क्राइम ब्रांच की टीम ने हरिद्वार में जांच पड़ताल की। टीम ने हरिद्वार में पकड़े गए ऋषिकेश के युवक से भी पूछताछ की।


साथ ही हरिद्वार पुलिस से भी सहयोग मांगा। संभावना जताई जा रही है कि दोनों घटनाएं एक ही गिरोह ने अंजाम दी है। पुलिस ठगों की तलाश में जुटी है। खड़खड़ी चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि बरेली में भी इसी तरह की घटनाएं पेश आई है। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस संबंध में जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed