फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fraud doctor

यह डॉक्टर देता है नशे की डोज

Thu, 24 Oct 2013 08:44 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 24 Oct 2013 08:44 AM IST
विज्ञापन
fraud doctor

क्लीनिक की आड़ में नशे का धंधा करने वाले एक फर्जी डॉक्टर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी गई है।

विज्ञापन


डॉक्टर की डिग्री भी फर्जी
आरोपी की क्लीनिक से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कैप्सूल, टैबलेट और इंजेक्शन मिले हैं। पुलिस ने क्लीनिक को सीज कर दिया है। करीब पांच साल से चल रहे क्लीनिक के डॉक्टर की डिग्री भी फर्जी है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि चूना भट्टा रायपुर में क्लीनिक चलाने वाला डॉ. संजय शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा निवासी नेहरू ग्राम नशे का धंधा करता है।
विज्ञापन


पढ़ें, चरस के जाल में लड़कियों को फंसाती है ये 'चाची'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी जांच-पड़ताल की तो आरोप सही पाए गए। रायपुर पुलिस ने बुधवार को शर्मा के क्लीनिक की तलाशी ली तो वहां से प्रतिबंधित कैप्सूल, टैबलेट और इंजेक्शन मिले। इन दवाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना बेचना प्रतिबंधित है।

शर्मा ने पुलिस से दावा किया था कि उसने यूपी के मुजफ्फरनगर से कम्यूनिटी मेडिकल सर्विस (सीएमएस) की डिग्री ली है। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से इसका सत्यापन कराया तो पता चला कि इस तरह की डिग्री पर क्लीनिक नहीं खोला जा सकता।

क्लीनिक से अर्जित संपत्ति जब्त
तलाशी के दौरान पुलिस को शर्मा के क्लीनिक से तीन बैंकों की पासबुक भी मिली है, जिनके खातों ढाई लाख रुपए जमा हैं। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि बैंक खाते सीज कर क्लीनिक से अर्जित संपत्ति जब्त की जाएगी।


पढ़ें, करवाचौथ के दिन इस घर में हो गया अनर्थ

संजय के नेटवर्क से जुड़े बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। एसएसपी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस की टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...

दस का कैप्सूल सौ रुपए में
पुलिस ने बताया कि क्लीनिक संचालक सादे कागज पर डॉ. संजय शर्मा की मुहर लगाकर दवा लिखता था। मरहम-पट्टी और मामूली बीमारी के उपचार के लिए आने वाले लोगों की स्थिति देखकर पहले वह उन्हें नशे के कैप्सूल लिखता था।

मरीज के उसका आदी हो जाने पर दस रुपए के कैप्सूल का पत्ता सौ रुपए तक में बेचता था। क्लीनिक से बाहर भी वह नशे के कैप्सूल और इंजेक्शन सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed