{"_id":"59c686014f1c1b27688b6104","slug":"fraud-and-kidnap-crime-with-a-man-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में नौकरी के नाम पर युवक से ऐसा सलूक, जिदंगी भर रहेगा याद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा में नौकरी के नाम पर युवक से ऐसा सलूक, जिदंगी भर रहेगा याद
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
kidnap demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में नौकरी दिलाएंगे के नाम पर युवक से पहले लाखों रुपये ठग लिए। इसके बाद भी बदमाशों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उसके साथ ऐसा सलूक किया, उसके जख्म युवक के साथ जिदंगी भर रहेंगे। जानिए...
विज्ञापन
ग्राम धीमरखेड़ा निवासी अजहर हुसैन पुत्र जाफर अली ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कहा कि उसकी श्यामपुरम कालोनी निवासी अविनाश तिवारी पुत्र वीरेंद्र तिवारी से जान पहचान थी। फरवरी 2017 में उसकी मां ममता तिवारी ने बताया कि वह अपने पुत्र अविनाश को मर्चेंट नेवी में नौकरी करने के लिए कनाडा भेज रही है। इस पर साढ़े सात लाख का खर्च आ रहा है।
विज्ञापन
यदि वह भी कनाडा जाना चाहे तो वह उसके बारे में भी अपने परिचित बिहार निवासी अमन दुबे से बात कर सकती है। इस पर उसने कनाडा जाने की इच्छा जताई। अविनाश और उसकी मां ममता ने विश्वास में लेकर उससे साढ़े सात लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा। उन्होंने उसे अपने घर बुलाकर छपरा (बिहार) निवासी अमन दुबे से मिलवाया।
विज्ञापन
तीनों के झांसे में आकर उसने कनाडा जाने के लिए पहली किश्त के रूप में साढ़े तीन लाख की रकम दे दी। बाद में मां-बेटे को 1.80 लाख रुपये की रकम और दी। उसके बाद आरोपियों ने उससे 2.20 लाख की बाकी रकम भी ऐंठ ली। करीब पांच माह बाद भी आरोपियों ने उसकी नौकरी नहीं लगवाई। जानकारी करने पर आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर उसे टालते रहे।
ठगी का एहसास होने पर जब उसने रकम मांगी तो आरोपियों ने उसे अपने घर में बंधक बना लिया। परिजनों के पूछने पर वह बार बार दिलासा दिलाते रहे कि उनका पुत्र कनाडा चला गया है। एक माह बाद अजहर बमुश्किल उनके चंगुल से छूटा। पुलिस ने अजहर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।