फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   four men arrested for fraud in train reservation

ट्रेन में सीट रिजर्वेशन के नाम पर ठगी, पहले दिलाते थे भरोसा और फिर...

Tue, 26 Sep 2017 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 26 Sep 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
four men arrested for fraud in train reservation
fraud in train reservation

ट्रेनों में आरक्षित कोच में सीट दिलाने के नाम पर यात्रियों को ठगने वाले एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए जीआरपी ने चार ठग दबोचे हैं। आरोपियों के कब्जे से ठगी गई रकम और जेब काटने में प्रयुक्त होने वाले ब्लेड के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। जीआरपी का दावा है कि गैंग अब तक कई यात्रियों को ठग चुका है।  जानिए, पूरा मामला...

विज्ञापन


हरिद्वार में दिहाड़ी मजदूरी करने वाला सीताराम पासवान पुत्र बुद्धूराम पासवान (गांव चक्की, थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर बिहार) 24 सितंबर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन से बिहार के लिए ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन उसके पास आरक्षित टिकट नहीं था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर ही उसे चार व्यक्ति मिले।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयं को बिहार का रहने वाला बताते हुए रेलवे के अधिकारियों से जान-पहचान का हवाला देते हुए उसे आरक्षित टिकट दिलवाने की बात कही। यह भी कहा कि  कोच में बैठाने भी रेलवे का कर्मचारी आएगा। उससे पहले सामान, पैसे उनके कब्जे में देने होंगे, ताकि वे उसे रेलवे के अधिकारियों से चेक करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वास कर युवक ने सामान एवं  12,500 रुपये उन्हें थमा दिए।  फिर सभी युवक चंद मिनट में रेलवे कर्मचारी के साथ आने की बात कहकर खिसक गए। कुछ देर बाद जब युवक को माजरा समझ आया तब उसने अपना माथा पकड़ लिया। जीआरपी थाने पहुंचकर उन्हें घटनाक्रम से अवगत कराया। एसआई पवन कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने मंगलवार को शातिरों को रेलवे स्टेशन से धर दबोचा।


एसआई के अनुसार आरोपियों के नाम धनीलाल पुत्र महेंद्र मंडल निवासी गांव इंद्रवा थाना कनौली जिला सीतामणि, सुनील कुमार पुत्र नगीना महतो निवासी विशनपुरा धार कनौली सीतामणि , राकेश कुमार पुत्र परमदेव राय निवासी बडियारपुर कनौली सीतामणि बिहार एवं भगवती पुत्र तारकेश्वर प्रसाद निवासी शंकरपुर बलिया उत्तर प्रदेश है। इनके कब्जे से यात्री की रकम एवं ब्लेड के टुकड़े बरामद हुए है। आरोपी कई राज्यों में इस तरहकी घटनाओं को अंजाम दे चुके है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed