तीन हजार की घूस लेते विजिलेंस के हत्थे चढ़ा फॉरेस्ट गॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस ने फॉरेस्ट विभाग के गार्ड को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मकान के अहाते में खड़े पेड़ काटने की अनुमति के लिए रिपोर्ट लगाने के नाम पर यह रकम मांगी थी।
विजिलेंस के डायरेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सतर्कता प्रमोद कुमार को एक ग्रामीण ने शिकायत की थी कि उसके मकान के अहाते में आम का पेड़ है, जो काफी पुराना हो चुका है।
आंधी में गिरने की आशंका के चलते पेड़ कटवाने के लिए 15 जून को तिलक रोड स्थित प्रभागीय वनाधिकारी के आफिस में प्रार्थना पत्र दिया था।
पक्ष में रिपोर्ट लगाने के बदले में मांगे थे पैसे
दो जुलाई को हर्रावाला वन विभाग की चौकी में तैनात गार्ड भगत राम चमोली ने आकर पेड़ की नाप तोल की। अनुमति मिलने के सवाल पर गार्ड का कहना था कि खर्चा मिलने पर वह उनके पक्ष में रिपोर्ट लगा देंगे। इसके लिए गार्ड ने चार हजार रुपये की मांग की। तीन हजार रुपये में सौदा तय हो गया। एसपी सतर्कता ने जांच के बाद ट्रेप के लिए टीम गठित कर दी।
विजिलेंस टीम से इशारा मिलने के बाद शिकायतकर्ता बुधवार को तीन हजार रुपये लेकर हर्रावाला स्थित चौकी पहुंच गया। विजिलेंस ने गार्ड भगत राम चमोली निवासी बनाडी पट्टी उत्तरकाशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
घूसखोरों की यहां करें शिकायत
टोल फ्री नंबर -18001806666
मोबाइल नंबर-9456592300