फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   force to divorce.

पहले बंधक बनाकर पीटा फिर जबरन कराया तलाक!

Fri, 03 Oct 2014 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर (हरिद्वार) Updated Fri, 03 Oct 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
force to divorce.

हरिद्वार के लक्सर में पत्नी को लेने आए युवक और उसके बहनोई को ससुरालियों ने बंधक बना लिया और जमकर पीटा। युवक का आरोप है कि इस दौरान उसका जबरन तलाक भी कराया गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसके बहनोई को मुक्त कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

बहादराबाद थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का निकाह करीब एक साल पूर्व लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर-संघीपुर गांव निवासी युवती से हुआ था।

बताया गया कि करीब 20 दिन पूर्व विवाहिता अपने मायके आ गई थी। बृहस्पतिवार को युवक अपने बहनोई को साथ लेकर अपनी पत्नी को लेने ससुराल आया था। आरोप है कि यहां पर उसे ससुराल के लोगों ने बंधक बना लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।

विज्ञापन

जबरन करा दिया तलाक

force to divorce.

युवक का आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसको पीटने के बाद गांव के लोगों की पंचायत बुलाई। इसके बाद पंचायत में उसका जबरन तलाक करा दिया गया।

इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पिता और चाचा को मेहर की रकम लेकर आने को कहा। जब युवक के परिजन गांव पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह लक्सर कोतवाली को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसके बहनोई को मुक्त कराया।

दोनों पक्षों को शुक्रवार को कोतवाली बुलाया गया था लेकिन युवती पक्ष के लोग कोतवाली नहीं पहुंचे। इस बाबत एसएसआई चंदन सिंह चौहान का कहना है कि तलाक और उनके साथ मारपीट का मामला सामने नहीं आया है। जांच के बाद कार्रवाई होर्गी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed