{"_id":"576be8d24f1c1b0f32b47dad","slug":"firing-on-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुड़की में भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 23 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंटों का बकाया मांगने गए भाजपा नेता पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि आरोपियों का निशाना चूक गया और गोली बराबर से निकल गई। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
रुड़की में नगला इमरती निवासी एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश संयोजक मनोज त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो वर्ष पहले अंकित त्यागी और नितिन त्यागी नाम के दो युवकों ने उनके ईंट भट्टे से ईंटें ली थी। ईंटों का करीब 58 हजार रुपये का भुगतान शेष रह गया था।
विज्ञापन
पिछले दो वर्षों से वह ईंटों का बकाया मांग रहे थे। लेकिन वह इसे टालते आ रहे हैं। बुधवार शाम उसने फिर मोबाइल पर रुपयों का तकाजा किया। इस पर अंकित और नितिन ने ओवर ब्रिज के समीप स्थित एक ऑफिस में बुलाया। वह अपनी गाड़ी से बताए गए ऑफिस में पहुंचा। वहां अंकित और नितिन के अलावा दो अन्य युवक भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन
उन लोगों ने बिना कुछ बात किए गाली देते हुए उस पर दो फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोली बराबर से निकल गई। भाजपा नेता मनोज त्यागी ने बताया कि उन्होंने भागकर जान बचाई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
Published By : Nirmala Suyal