फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   firing on bjp leader

रुड़की में भाजपा नेता पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

Thu, 23 Jun 2016 09:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 23 Jun 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
firing on bjp leader
फाय‌र‌िंग

ईंटों का बकाया मांगने गए भाजपा नेता पर दो युवकों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि आरोपियों का निशाना चूक गया और गोली बराबर से निकल गई। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


रुड़‌की में नगला इमरती निवासी एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश संयोजक मनोज त्यागी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो वर्ष पहले अंकित त्यागी और नितिन त्यागी नाम के दो युवकों ने उनके ईंट भट्टे से ईंटें ली थी। ईंटों का करीब 58 हजार रुपये का भुगतान शेष रह गया था।
विज्ञापन


पिछले दो वर्षों से वह ईंटों का बकाया मांग रहे थे। लेकिन वह इसे टालते आ रहे हैं। बुधवार शाम उसने फिर मोबाइल पर रुपयों का तकाजा किया। इस पर अंकित और नितिन ने ओवर ब्रिज के समीप स्थित एक ऑफिस में बुलाया। वह अपनी गाड़ी से बताए गए ऑफिस में पहुंचा। वहां अंकित और नितिन के अलावा दो अन्य युवक भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने बिना कुछ बात किए गाली देते हुए उस पर दो फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोली बराबर से निकल गई। भाजपा नेता मनोज त्यागी ने बताया कि उन्होंने भागकर जान बचाई।


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है। तहरीर पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed