{"_id":"576b91e84f1c1bb576b47d72","slug":"firing-between-forest-officer-and-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन पर वनाधिकारी और ठेकेदार समर्थकों में टकराव, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन पर वनाधिकारी और ठेकेदार समर्थकों में टकराव, फायरिंग
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की-बुग्गावाला
Updated Thu, 23 Jun 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
Firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वानिकी क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे खनन की सूचना पर वन रेंजर और ठेकेदार के बीच टकराव हो गया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों की ओर से कई राउंड हवाई फायर भी किए गए।
विज्ञापन
टीम बिना किसी को पकड़े वापस लौट आई। सुबह होने पर वन विभाग की ओर से ठेकेदार और उसके लोगों के खिलाफ अवैध रूप से ग्राम समाज की भूमि से खनन करने के आरोप में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सामाजिक एवं वानिक क्षेत्र के अंतर्गत बुग्गावाला के रायघटी में मंगलवार की देर रात पुल निर्माण के लिए जेसीबी के जरिए खनन किया जा रहा था। इस सूचना पर खानपुर रेंज के वन रेंजर अजय कुमार ध्यानी वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही खनन कर रहे माफिया विरोध में आ गए।
विज्ञापन
साथ ही जेसीबी लेकर भागने लगे। जिस पर टीम ने अपनी गाड़ी दौड़ाकर जेसीबी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन ठेकेदार और उसके लोग टीम पर हावी होने लगे। मामला बढ़ता देख वन रेंजर और कर्मियों ने हमले की आशंका को देखते हुए हवा में कई राउंड फायर भी कर दिए। लेकिन खनन कर रहे लोग भागने में कामयाब रहे।
जिसके बाद टीम बिना किसी को पकड़े वापस लौट आई। बुधवार को वन विभाग की ओर से बुग्गावाला थाने में ठेकेदार और उसके लोगों के खिलाफ ग्राम समाज की भूमि में खनन किए जाने के आरोप में तहरीर दी गई है। तहरीर में खनन के दौरान हवाई फायर किए जाने की भी जानकारी दी गई है। थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अवैध खनन की सूचना पर मौके पर गए थे। लेकिन ठेकेदार के लोग जेसीबी लेकर भागने लगे। जिसके बाद टीम की गाड़ी से उसे रोकने का प्रयास किया गया। हमले की आशंका के चलते आत्मरक्षा के लिए हवाई फायर किए गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
- अजय कुमार ध्यानी, वन रेंजर
Published By : Nirmala Suyal