फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fir against mani shankar aiyar for statement on narendra modi

कांग्रेस से निष्कासित नेता मणि शंकर अय्यर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला

Mon, 11 Dec 2017 05:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 11 Dec 2017 05:19 AM IST
विज्ञापन
fir against mani shankar aiyar for statement on narendra modi

कांग्रेस से निष्काषित नेता मणि शंकर अय्यर के खिलाफ उत्तराखंड में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्द का प्रयोग करने वाले कांग्रेस से निष्कासित नेता मणि शंकर अय्यर के खिलाफ पिथौरागढ़ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। कोतवाली प्रभारी को सौंपी तहरीर में मनोज कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता अय्यर ने सार्वजनिक तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया।

विज्ञापन

fir against mani shankar aiyar for statement on narendra modi

अय्यर का प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना अनुसूचित जाति, जनजाति के उत्पीड़न की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि अय्यर के खिलाफ जातिसूचक शब्द कहने और मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाए।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, विरेंद्र शाह ठुलघरिया, अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अर्जुन प्रसाद, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद, होशियार राम, जगत मर्तोलिया, हरी राम, गोविंद प्रसाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed