फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight for dog, police take action.

कुत्ते को शौच कराने को लेकर भिड़े, पहुंची पुलिस

Sun, 06 Mar 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Mar 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
fight for dog, police take action.
dog - फोटो : demo
कुत्ते को शौच करने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मारपीट कर रहे दो सगे भाईयों एवं दूसरे पक्ष के दो लोगों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन


मामला हरिद्वार के न्यू धीरवाली का है। मुजफ्फरनगर में तैनात सिपाही नरेंद्र सिरोही का परिवार यहां रहता है। सिपाही की पत्नी अपने कुत्ते को शौच करा रही थी।
विज्ञापन


जमकर मचा हंगामा
आरोप है कि बेकरी के बाहर शौच कराने पर दुकानदार सियावरण ने विरोध किया तो महिला ने मारपीट कर दी। हो हल्ला होने पर महिला का बेटा रोहित एवं परिचित दामोदर भी पहुंच गए। उनकी भी दुकानदार से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दुकानदार का भाई सोबरन भी मारपीट में कूद पड़ा। सरेराह हो रही मारपीट की सूचना पर एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी पहुंच गए। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को अलग थलग करना चाहा तब वे पुलिस से उलझने लग गए।


पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। वहीं सूचना मिलते ही बेकरी मालिक के पक्ष में भारी संख्या में लोग कोतवाली उमड़ आए। एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दोनों पक्ष का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed