फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fight between students and shopkeeper

पान खाने के विवाद में यूथ कांग्रेस नेता समेत 15 गिरफ्तार

Sun, 17 Nov 2013 08:16 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 17 Nov 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
fight between students and shopkeeper

इनामुल्ला बिल्डिंग पर मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने यूथ कांग्रेस नेता शिवेश बहुगुणा समेत 15 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें अधिकतर छात्र नेता शामिल हैं। अदालत से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन


रेस्टोरेंट और गाड़ियों में तोड़फोड़

पान खाने के विवाद में शनिवार रात छात्रों ने इनामुल्ला बिल्डिंग में मारपीट कर रेस्टोरेंट और गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी। दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। घटना से गुस्साए इनामुल्ला बिल्डिंग के लोगों ने दुकानों के शटर गिरा दिए थे। पुलिस के आश्वासन पर करीब आधा घंटे जाम लगाने के बाद दुकानदार शांत हुए। पुलिस ने वसीम पुत्र सतीक निवासी इनामुल्ला बिल्डिंग नया नगर की शिकायत पर बलवा, मारपीट, गालीगलौच और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


जमानत मिली

इस मामले में पुलिस ने युवा कांग्रेस के टिहरी लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष शिवेश बहुगुणा निवासी मन्नूगंज, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विनित प्रसाद लूनिया मोहल्ला, नीरज नेगी रायपुर, विक्की लोअर तुनवाला, आलोक नेगी विजय कालोनी, चेतांश, दीवान सिंह रावत, हर्ष पुंडीर, खुडबुड़ा मोहल्ला, चिंटू गुजराती मोहल्ला गुजराती, हरदीप सिंह मन्नूगंज, पारस निवासी प्रकाश विहार, मनीष नेगी अजबपुर, सिमरन पटेलनगर, दीपक बिष्ट और ऋषभ जैन तिलक रोड को गिरफ्तार किया। रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत से सभी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना जांच कार्रवाई का आरोप

एनएसयूआई ने पुलिस पर बिना जांच एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप नेगी ने बताया कि रात को ज्यादा पैसा वसूलने पर छात्रों का दुकानदारों से विवाद हुआ था। शिवेश और अन्य कार्यकर्ताओं से भी मारपीट हुई। पुलिस ने दवाब में कुछ ऐसे छात्रों को गिरफ्तार किया है जो घटना के वक्त मौजूद ही नहीं थे। इसे लेकर शहर कोतवाली में छात्रों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed