{"_id":"576b78394f1c1bc525b48643","slug":"fb-fake-id-create-big-problem-for-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"FB पर फर्जी आईडी से परेशान हुई लड़की, आने लगीं अश्लील कॉल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
FB पर फर्जी आईडी से परेशान हुई लड़की, आने लगीं अश्लील कॉल
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:32 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक अधिकारी की बेटी की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर व्यक्तिगत जानकारी और फोटोग्राफ शेयर कर दिए। अश्लील कॉल ने पीड़िता की नाक में दम कर दिया। जांच पड़ताल में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक अधिकारी की बेटी को कुछ दिनो से अश्लील कॉल और मैसेज मिल रहे थे। परिवार में यह बात साझा की तो जांच पड़ताल कराई गई। पता चला कि किसी शख्स ने अधिकारी की बेटी का मोबाइल नंबर डालकर फेस बुक पर फर्जी आईडी बनाई है, जिसमें पर्सनल डिटेल भी साझा की गई है।
विज्ञापन
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया। पीड़िता की तहरीर पर राजपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ राजपुर राजेश शाह ने बताया कि साइबर थाने की मदद लेकर आरोपी तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Published By : Nirmala Suyal