फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   father raped his daughter in roorkee

शर्मनाकः बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Mon, 20 Jun 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 20 Jun 2016 07:07 PM IST
विज्ञापन
father raped his daughter in roorkee
- फोटो : Demo pic

रुड़की में एक वहशी बाप ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता की मौसी ने सिविल लांइस कोतवाली पहुंचकर इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देहरादून में इंदिरा कालोनी निवासी नूरी परवीन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जौरासी गांव में उसका बहनोई मेहताब रहता है, जिसने दो शादी की है।

पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जिसमें एक किशोरी और दो भाई शामिल हैं, जबकि दूसरी पत्नी से उसे कोई संतान नहीं है।

मौसी ने दी सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर

father raped his daughter in roorkee
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि मई के दूसरे सप्ताह में मेहताब ने अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना लिया। उस दौरान अन्य परिजन कहीं बाहर गए हुए थे।

बेटी ने मां को भी बाप की करतूत से अवगत कराया, लेकिन वह बेबस और लाचार दिखी। दो दिन पहले किशोरी अपनी मौसी के यहां देहरादून गई थी तो उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद रविवार की देर शाम पीड़िता की दून निवासी मौसी ने रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर दी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने किशोरी से दुराचार का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसआई गोविंद कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published By : Nirmala Suyal

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed