फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father raped daughter in new tehri

शर्मनाकः पिता ने किया मूक बधिर बेटी के साथ दुराचार

Sat, 28 Jan 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो / अमर उजाला, नई टिहरी Updated Sat, 28 Jan 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
father raped daughter in new tehri
rape - फोटो : file photo

टिहरी तहसील के एक गांव में पिता पर अपनी मूक बधिर बेटी के साथ दुराचार करने का आरोप है। पीड़िता की दादी ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करवा दी है। कहा कि जल्द ही न्यायालय में पीड़िता का बयान दर्ज करवाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस चौकी रानीचौरी में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में बताया गया कि एक मूक बधिर युवती अपनी दादी के साथ रह रही थी, लेकिन नवंबर 2016 में पीड़िता की दादी अपने दूसरे बेटे के साथ दिल्ली चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपनी पौती को गांव में ही अपने छोटे बेटे के घर कुछ दिन के लिए छोड़ दिया था। युवती का पिता उसे अपने घर ले आया और उसका बलात्कार किया।

पीड़िता की दादी ने पुलिस से की शिकायत

father raped daughter in new tehri
पु‌लिस - फोटो : file photo

26 जनवरी को जब दादी गांव पहुंची, तो पीड़िता ने आपबीती बताई। पीड़िता की दादी की शिकायत पर एसडीएम टिहरी चतर सिंह चौहान ने राजस्व पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

शनिवार को राजस्व टीम आरोपी को गिरफ्तार करने गांव पहुंची, पर वह मौके से फरार हो गया। रविवार को पीड़िता का जिला चिकित्सालय बौराड़ी में मेडिकल करवाया गया।

नायब तहसीलदार राधाकृष्ण सुयाल ने बताया कि पीड़िता के जन्म के दो-तीन वर्ष बाद जब माता-पिता को यह महसूस हुआ कि वह बोल नहीं सकती, तो उन्होंने उसे अपनाने से इनकार कर दिया था।

तब दादी ने उसे अपने साथ रखा। बताया के आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करवाएं जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed