फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father rape with his minor daughter Then married to Divorcee Boy of double age

बाप ने 15 साल की बेटी से की हैवानियत, फिर तलाकशुदा एक बच्चे के बाप से करा दिया निकाह

Thu, 07 Sep 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 07 Sep 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
father rape with his minor daughter Then married to Divorcee Boy of double age

पिता की दरिंदगी का शिकार दुष्कर्म पीड़िता 15 साल की लड़की के साथ एक बार फिर क्रूर मजाक हुआ है।  इस किशोरी का घर बसाने का हवाला देते हुए दोगुनी उम्र के मूकबधिर से निकाह करा दिया, जबकि वह तलाकशुदा और एक बच्चे का पिता है।

विज्ञापन


एक गांव में रहने वाली किशोरी ने बीती 30 अगस्त को अपने पिता के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपित पिता का धारा-376 व पॉक्सो एक्ट के तहत चालान किया था। 

विज्ञापन

father rape with his minor daughter Then married to Divorcee Boy of double age

दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने अपनी आयु 15 वर्ष बताई थी। 4 सितंबर की रात कुछ लोगों ने 34 वर्षीय मूकबधिर से पीड़िता का निकाह करा दिया। वह किराए के मकान में रहता है और मजदूरी करता है। पहली पत्नी से उसका तलाक हो चुका है। उसका एक पुत्र भी है, जो अपनी मां के साथ रहता है। 

इस मामले में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें पीड़िता के निकाह के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी। सीओ राजेश भट्ट का कहना है कि पीड़िता की आयु 15 वर्ष है, इसलिए उसका निकाह कराना विधिक रूप से ठीक नहीं है। इससे बलात्कार का मुकदमा भी प्रभावित हो सकता है और पीड़िता का पक्ष कमजोर पड़ सकता है। इस मामले में जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed