{"_id":"bff398239eebae061b3d298c657ed3e3","slug":"father-killing-his-own-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री का प्रेम पिता को नहीं आया रास, कर दी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुत्री का प्रेम पिता को नहीं आया रास, कर दी हत्या
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 13 Oct 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार की चित्रगुप्त धर्मशाला में नेपाल की युवती की हत्या प्रेम प्रंसग के चलते उसके पिता ने ही की थी। युवती नेपाल से अपने प्रेमी के साथ भागकर आई थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले ऋषिकेश पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके पिता को सौंपा था। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पढें, हैवानियतः यज्ञ के बहाने ज्योतिषियों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
हत्या किए जाने की आशंका जताई
चित्रगुप्त धर्मशाला में नेपाल की युवती की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम के दौरान युवती के कपड़ों से बरामद हुए एक कागज में युवती ने अपनी व्यथा लिखते हुए हत्या किए जाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि नेपाली युवती उपासना, निवासी ग्राम गुलेरिया जिला भरदेरिया नेपाल निवासी घनश्याम की पुत्री थी। वह नेपाल से आई थी और ऋषिकेश में आकर ठहरी थी।
पढें, तमंचे की नोक पर मां के सामने बेटी से गैंगरेप
प्रेमी के साथ नेपाल से भागकर आई
लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक सप्ताह पहले उसे पकड़ लिया था। पूछताछ करने पर पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ नेपाल से भागकर आई थी और यहां पर रह रही थी।
पुलिस ने युवती के पिता को नेपाल से बुलाकर युवती को उसे सौंप दिया। इसके बाद छह अक्तूबर को युवती का पिता उसे हरिद्वार में चित्रगुप्त धर्मशाला में लेकर आया और एक दिन ठहरने के बाद चला।
पढें, दुराचार के बाद देह व्यापार की 'मंडी' में उतारी युवती
युवती की हत्या कर भाग गया
इसके तीन दिन बाद नौ अक्तूबर को फिर से ठहरने के लिए पुत्री सहित आया और युवती की हत्या कर भाग गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मृत्यु का कारण गला घोंटना आया है।
कोतवाली प्रभारी एमएस नेगी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए नेपाल बार्डर सहित अन्य स्थानों पर तलाश की जा रही है।