{"_id":"3a39c3c5a23f6243b0007da24abbe0cb","slug":"father-attempt-rape-on-daughter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेशर्म पिता, अपनी बेटी संग कर डाली रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेशर्म पिता, अपनी बेटी संग कर डाली रेप की कोशिश
ब्यूरो / अमर उजाला, दिनेशपुर
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
उधमसिंह नगर पुलिस ने नाबालिग बेटी से दुराचार का प्रयास करने के आरोपी बाप को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
दिनेशपुर थाना क्षेत्र के जंगल से सटे गांव की एक महिला ने बीते 5 जनवरी को थाने में तहरीर देकर अपने पति पर उसकी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने और जबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने जांच के बाद एक हफ्ते पहले आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376,511,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष हिमांशु पंत ने बताया कि आरोपी फरार चल रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मटकोटा मार्ग से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।