फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   father and shot at his residence.

जेवरात की खातिर बाप-बेटे को बदमाशों ने मारी गोली

Fri, 10 Apr 2015 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 10 Apr 2015 02:51 AM IST
विज्ञापन
father and shot at his residence.

कनखल थाने के पीछे विष्णु विहार कालोनी में दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वैलर्स पिता-पुत्र को दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर जेवर लूटने की कोशिश की।

विज्ञापन


पुत्र की ओर से लाइसेंसी असलहे से जवाबी फायर करने पर बदमाश फरार हो गए। जिला अस्पताल से पिता-पुत्र को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे के आस-पास की है। विष्णु विहार निवासी प्रदीप शर्मा (62) की पहाड़ी बाजार में पदमिनी ज्वैलर्स के नाम से दो दुकानें हैं। शाम को वह अपने छोटे बेटे राजन शर्मा (33) के साथ दुकान बंद कर स्कूटर से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


घर के सामने पहुंचने पर अचानक पीछे से आए दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों में से पीछे बैठे एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। स्कूटर से गिरने पर पिता-पुत्र जब तक संभल पाते तब तक बदमाशों ने दोबारा गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुत्र के हाथ में गोली लगने पर वह जैसेतैसे भाग कर घर में घुसा और लाइसेंसी असलहा लेकर बदमाशों पर जवाबी फायर कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर कालोनी के लोग घर से बाहर निकलने लगे। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए।

पिता-पुत्र घायल, बदमाश नहीं ले जा पाए जेवरात

father and shot at his residence.

कॉलोनीवासियों ने पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता के पेट व हाथ और पुत्र के हाथ पर गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल, सीओ कनखल मनीषा जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पिता-पुत्र से बदमाशों के संबंध में जानकारी ली।

माना जा रहा है कि लूट के इरादे से पिता-पुत्र को गोली मारी गई है। देर रात तक पूरे जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस महकमा चेकिंग अभियान में जुटा रहा। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। घायल राजन शर्मा ने बताया कि बदमाश चार थे। लेकिन वे जेवरात नहीं लूट पाए। उनका असलहा सुरक्षित है।

पिता-पुत्र की कुशलक्षेम लेने कनखलवासी बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात दोनों को जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया है। युवा सर्राफ राजन शर्मा मौजूदा समय में कांग्रेस में सक्रिय हैं। जबकि इससे पहले वह बसपा नगर अध्यक्ष रहे चुके हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

father and shot at his residence.

विष्णु विहार की गली में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। पिता-पुत्र के पीछे जब बदमाश लगे होंगे तब उन्हें उनके आने तक का अहसास नहीं हुआ होगा। पुलिस देर रात तक कालोनी में कई घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही। लेकिन बदमाशों को पहचान करने में सफलता नहीं मिली। सभी कैमरों में अंधेरा छाया दिखा। इससे नगर निगम की ओर से शहर में स्ट्रीट लगाने के दावों की भी पोल खुल गई है।

बदमाशों का तांडव, बेबस पुलिस
शहर में बदमाश रोजाना एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर चुनौती दे रहे हैं। लेकिन पुलिस मौका मुआयना तक सिमटकर रह गई है। एक दिन में दो बड़ी वारदातें हो चुकी हैं।

श्यामपुर में भी असलहों की नोक पर लूटपाट की गई। पूरा दिन एसएसपी से लेकर अफसर उस लूट को लेकर उलझे रहे। शाम होते-होते कनखल थाने के पीछे सर्राफ पिता-पुत्र को गोली मारकर लूट की कोशिश की गई।

वह भी तब जब कॉलोनी से आने-जाने का केवल एक ही रास्ता है। माना यही जा रहा है कि हो न हो कई दिन से बदमाश पिता पुत्र की रैकी कर रहे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed