फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake IPS officer caught by police

पुलिस पर रौब झाड़ रहा था IPS अधिकारी, जांच की तो सामने आया चौंकाने वाला सच

Tue, 02 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 02 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fake IPS officer caught by police

संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर में खुद को प्रशिक्षु आईपीएस बताकर एक व्यक्ति पुलिस पर रौब झाड़ रहा था। पुलिस अधिकारियों ने उसके परिचय पत्र की जांच पड़ताल की तो वह फर्जी निकला। संबंधित धारा में केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम एक व्यक्ति संयुक्त यात्रा रोडवेज बस अड्डा परिसर स्थित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी पहुंचा और खुद को वर्ष 2014 बैच का बिहार कैडर का प्रशिक्षु आईपीएस बताते हुए बैग चोरी होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


झांसे में आई पुलिस ने उसकी आवभगत की और चोरी हुए बैग की खोज के प्रयास किए। इसी बीच उसकी गतिविधि पर संदेह होने पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। जहां सारा वाकया पुलिस अधिकारियों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट ने बताया कि पूछताछ में व्यक्ति ने खुद को पटना सीबीआई से जुड़ा हुआ बताया और सीबीआई का कार्ड भी दिखाया। प्रशिक्षु आईपीएस ने बताया कि कार्ड की जांच कराई तो कार्ड फर्जी निकला।


उसने अपनी पहचान रीतेश राजपूत पुत्र राजेश राजपूत निवासी चंदनपुरा, जिला रोहताश, बिहार के रूप में कराई। संबंधित धारा में केस दर्ज करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed