फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   fake high school marksheet.

बस तीन हजार और हाईस्कूल की मार्कशीट तैयार, पकड़ा गया बनाने वाला

Thu, 12 Jan 2017 09:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 Jan 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
fake high school marksheet.
अरेस्ट - फोटो : demo

पुलिस ने हाईस्कूल और इंटर की फर्जी मार्कशीट बनाने वाले एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तीन हजार रुपये में हाईस्कूल की अंक तालिका बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उसके पास से मुरादाबाद के एक न्यायिक अधिकारी के अलावा आयकर, शिक्षा विभाग की करीब 14 मुहर भी बरामद हुई हैं। पुलिस उसके बैंक खातों के अलावा ईमेल का रिकार्ड भी खंगाल रही है।

विज्ञापन


एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक होटल के पास एक व्यक्ति इंटर और हाईस्कूल की फर्जी अंक तालिका बना रहा है। पुलिस ने एक मुखबिर को भेजकर इसकी पुष्टि कराई।
विज्ञापन


आरोपी ने तीन हजार रुपये में हाईस्कूल की फर्जी अंक तालिका तैयार करने का सौदा किया। पेशगी में दो हजार रुपये भी दे दिए गए।

थोड़ी ही देर में बना दी मार्कशीट

fake high school marksheet.
गिरफ्तार

आरोपी ने कुछ देर बाद अंक पत्र तैयार कर दिया। इसी बीच पुलिस ने मौके पर आकर जालसाज को दबोच लिया। उसके पास से हाईस्कूल का फर्जी अंकपत्र, कई विभागों की करीब 14 मुहर, आधार कार्ड, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं।

आरोपी का नाम अजय शर्मा निवासी सुभाष नगर बरेली बताया गया है। आरोपी काफी समय से देहरादून में सक्रिय है। एसएसपी ने बताया कि अजय पूर्व में फाइनेंस का कार्य करता था। कुछ दिन बैंकों से लोन दिलाने के लिए एजेंट का काम भी किया।

लालच में आकर अजय ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने का गोरखधंधा शुरू कर दिया। एसएसपी ने शहर कोतवाली पुलिस के एसएसआई संजय मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। इस दौरान सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed