फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   engineer boy from bageshwar murder in dehradun

देहरादून: दिनदहाड़े इंजीनियर का मर्डर, शव को सिनेमा हॉल के सामने फेंककर हत्यारोपी फरार

Tue, 28 Nov 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Nov 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
engineer boy from bageshwar murder in dehradun

बागेश्वर के युवा इंजीनियर की देहरादून में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को घंटाघर के पास फेंक दिया गया। नोएडा में नौकरी करने वाले इंजीनियर का शव उस लॉज के सामने ही पड़ा मिला, जहां कुछ दिन पहले एक रात के लिए वह ठहरा था।

विज्ञापन


डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अफसरों को जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। घंटाघर के पास स्थित न्यू एंपायर सिनेमा हॉल के पास सोमवार सुबह गोली लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


वीडिया देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

engineer boy from bageshwar murder in dehradun

तलाशी में मिले आधार कार्ड से शव की पहचान यतीन वर्मा (27) पुत्र बसंत लाल निवासी तल्ला कत्यूड़, बागेश्वर के रूप में हुई। यतीन की कनपटी के पास एक गोली का सुराख मिला है। इसी बीच पता चला कि यतीन 14 नवंबर को घटनास्थल के पास मेट्रो लॉज में ठहरा था। एक दिन बाद वह यहां से चला गया था।

लॉज के कैमरे में वह उस दिन नजर आ रहा है। वहीं, एसएसपी निवेदिता कुकरेती और एसपी सिटी प्रदीप राय ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। लॉज के स्टाफ के अलावा आसपास के लोगों से गहनता से पूछताछ की गई, मगर कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed