फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ED raid in dehradun, found foreign currency.

दून में ईडी का छापा, लाखों की विदेशी करेंसी पकड़कर किया काले धंधे का खुलासा

Sat, 10 Dec 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 10 Dec 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
ED raid in dehradun, found foreign currency.
डॉलर

उत्तराखंड में विदेशी मुद्रा के अवैध कारोबार का पहला मामला पकड़ा गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देहरादून के राजपुर रोड और घंटाघर स्थित दो प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर लाखों की विदेशी मुद्रा के अवैध कारोबार का खुलासा किया है।

विज्ञापन


छापे में अफसरों को बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा और इस कारोबार से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। ईडी का दावा है कि दस्तावेज की जांच में इस अवैध कारोबार की कई और कड़ियां खुलेंगी। दोषियों के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय को शहर में विदेशी मुद्रा के अवैध कारोबार की बराबर सूचना मिल रही थी।

विज्ञापन

अमेरिका और सिंगापुर के डॉलर के साथ कई देशों की करेंसी

ED raid in dehradun, found foreign currency.
dollar

जांच के बाद ईडी के उत्तराखंड प्रभारी पीके चौधरी की अगुवाई में टीमों ने घंटाघर स्थित न्यू सहदेव ज्वैलर्स और गांधी पार्क के सामने रेडीमेड कपड़े की दुकान लॉस वेगास पर शुक्रवार को छापा मारा।

ज्वैलर्स के यहां से अमेरिका और सिंगापुर के डॉलर मिले। इसी तरह लास वेगास से सात देशों की विदेशी मुद्रा बरामद की गई। इसमें यूरो, थाईलैंड की मुद्रा भात, अमेरिकी और कनाडियन डालर, चीन की मुद्रा युवान आदि बरामद की गई है। मुद्रा रखने से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रतिष्ठान स्वामी नहीं दिखा पाए।

पुरानी करेंसी के बदले देते विदेशी मुद्रा

ED raid in dehradun, found foreign currency.
करेंसी एक्सचेंज - फोटो : self

इस पर ईडी ने मुद्रा और इस कारोबार से जुड़े अभिलेख जब्त कर लिए हैं। सूत्रों की मानें तो नोटबंदी के बाद विदेशी मुद्रा का अवैध कारोबार करने वालों ने बड़े पैमाने पर हजार और पांच सौ के नोट के बदले विदेशी मुद्रा लोगों को दी।

इस कारोबार में लोगों ने करोड़ों का वारा-न्यारा किया। ईडी प्रभारी चौधरी ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ फेमा के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभिलेखों की छानबीन की जा रही है। इस संबंध में बहुत पहले से शिकायत मिल रही थी। विदेशी मुद्रा का अवैध कारोबार सालों से चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed