{"_id":"b33a6059cf6506811e4e768c91c2c8a1","slug":"drunk-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने पिया जाम तो जान पर बन आई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं ने पिया जाम तो जान पर बन आई
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 11 Feb 2014 09:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो छात्राओं ने सोमवार शाम मसूरी रोड पर कार को ऐसा नचाया कि कई लोगों की जान पर बन आई।
विज्ञापन
पढ़ें, देर रात सीएम ने मारा छापा, उड़ गए होश
खौफ का सबब बनी यह कार सामने से आ रही कार से टकराने के बाद ही रुकी। घायल कार चालक के साथ ही छात्राओं को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि दोनों छात्राएं शराब के नशे में थीं।
विज्ञापन
पढ़ें, नए निजाम ने उत्तराखंड को दी करोड़ों की सौगात
विज्ञापन
मेडिकल के लिए दोनों का ब्लड सैंपल लिया गया है। दोनों ही छात्राएं बेहोश हैं। बीकॉम में पढ़ने वाली दो छात्राएं सोमवार दोपहर कार से मैगी प्वाइंट घूमने गईं थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ने कार में बैठकर शराब पी और शाम को घर लौटने लगीं।
पढ़ें, सोनिया और हरीश रावत की 'जुगलबंदी' मोदी को देगी मात
छात्रा कार खतरनाक तरीके से चला रही थी। रास्ते में कई लोग इसकी चपेट में आने से बचे। मैक्स अस्पताल के समीप चार-पांच लोगों की जान बाल-बाल बची। इसी बीच छात्राओं की कार दून से जा रही कार से जा टकराई।
इसमें सर्वे ऑफ इंडिया में कार्यरत विजय सिंह (50) निवासी मालसी सवार थे। वे दफ्तर से घर जा रहे थे। हादसे में विजय सिंह घायल हो गए और दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने सभी घायलों को मैक्स अस्पताल पहुंचाया।
पढ़ें, अब 21 फरवरी से उत्तराखंड में लागू होगी आचार संहिता
हादसे के बाद कुछ देर मसूरी रोड पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची राजपुर पुलिस ने जाम खुलवाकर छात्राओं के परिवार वालों को बुलाया। एक छात्रा के पिता प्रोफेसर हैं, जबकि दूसरी लड़की के पिता निजी इंस्टीट्यूट के मालिक बताए गए हैं।
लोगों ने हंगामा किया
स्थानीय लोगों ने लड़कियों का मेडिकल कराने और गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। आरोप था कि पुलिस दोनों को छोड़ देगी। पुलिस द्वारा लड़कियों का मेडिकल कराने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।