{"_id":"7c98950cba6cf39686bd4b8b7335719b","slug":"drunk-car-driver-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों के लिए 'यमराज' बन सकता था ड्राइवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोगों के लिए 'यमराज' बन सकता था ड्राइवर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 28 Sep 2013 04:37 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की सुबह नशे में धुत एक व्यक्ति के कारण कई लोगों की जान पर बन आई।
विज्ञापन
घटना सुबह लगभग आठ बजे की है। बिंदाल पुल के पास नशे में धुत अर्जुन निवासी निरंजनपुर काफी तेज रफ्तार से एसेंट कार चला रहा था। इस दौरान उसने स्कूल की दीवार और बिजली के खंभे पर टक्कर मार दी। इसके बाद डिवाइडर पर कार चढ़ा दी।
पकड़ लिया और मेडिकल करवाया
कार में सपा का झंडा लगा हुआ था। बिंदाल चौकी पुलिस ने अर्जुन को पकड़ लिया और मेडिकल करवाया। कार संख्या यूए07यू3400 को पुलिस ने सीज कर लिया है। यह इलाका काफी चहल-पहल वाला है। इसलिए नशे में धुत अर्जुन की वहज से कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
बिंदला चौकी इंचार्ज विक्की टम्टा ने बताया कि अर्जुन नशे में धुत था। उसके परिजनों को खबर कर दी गई है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि आरोपी ने शुक्रवार को ये सेकेंड हैंड कार खरीदी थी।
विज्ञापन
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...