फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dowry case in dehraudn fir registered

दहेज के लिए दो महिलाओं से उत्पीड़न, तेजाब से जलाने की धमकी

Sun, 27 Aug 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 27 Aug 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
dowry case in dehraudn fir registered
dowry

अलग-अलग थानों में दहेज के लिए दो महिलाओं के उत्पीड़न का मामला उजागर हुआ है। विवाहिताओं की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इनमें एक महिला अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की है और तेजाब डालकर जलाने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


पटेल नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक ब्राह्मणवाला निवासी शबाना की कारगी निवासी नौशाद से करीब सात साल पहले शादी हुई थी। दंपति के बच्चे नहीं हैं। शबाना का आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही दहेज के लिए उत्पीड़न होने लगा। ससुरालियों ने कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


शबाना के पिता इकराम के मुताबिक शबाना के साथ ससुरालियों ने मारपीट की है। शबाना को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके शरीर में कई जगहों पर लात और घूंसों के निशान हैं। पुलिस ने पति नौशाद समेत ससुर इमरान, सास कनीज, नवाद, शबनम, शबीना, सम्मना, आशमीन और खुशनुमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू कॉलोनी थाने में विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक नेहरू कॉलोनी निवासी बिशाखा की शादी गाजियाबाद निवासी कुलदीप सिंघल से 2011 में शादी हुई थी। शादी के बाद ससुराल में बिशाखा का उत्पीड़न होने लगा।


ससुराली दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। दहेज नहीं मिलने पर ससुरालियों ने बिशाखा को ससुराल से मारपीट कर निकाल दिया। विवाहिता ने मायके पहुंचकर पति कुलदीप सिंघल के अलावा पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed