{"_id":"59664beb4f1c1b51088b46f5","slug":"doctor-tampered-with-girl-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीनिक में चैकअप करा रही थी युवती, तभी डॉक्टर करने लगा गंदी हरकत, फिर...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्लीनिक में चैकअप करा रही थी युवती, तभी डॉक्टर करने लगा गंदी हरकत, फिर...
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती क्लीनिक में अपने दांतों का चैकअप कराने गई। इतने में ही डॉक्टर युवती को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद जो हुआ वो आपके होश उड़ा देगा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत एक झोलाछाप डेंटिस्ट को उपचार के दौरान युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर डेंटिस्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी ।
विज्ञापन
गोमती घाटी की एक युवती अपने पिता के साथ दांत का उपचार कराने गरुड़ बाजार स्थिति मुस्कान डेंटल क्लीनिक गई थी। उपचार के दौरान झोलाछाप डेंटिस्ट मोहम्मद अफजाल हाल निवासी बागेश्वर ने युवती से छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवती चिल्लाते हुए वहां से निकली और पिता के साथ थाना बैजनाथ पहुंची। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर झोलाछाप के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504 ,506 तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे हिरासत में ले लिया है।
भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सीएमओ से छोलाछाप डाक्टर के प्रमाण पत्रों की जांच कराने को कहा है। थानाध्यक्ष मधन लाल ने बताया कि आरोपी का गरुड़ बाजार में मुस्कान डेंटल के नाम से क्लीनिक है। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप के पास दंत रोग की किसी प्रकार की डिग्री भी नहीं है।