पढ़ें, डॉक्टर के लव, सेक्स और धोखे की चौंकाने वाली कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर में डॉक्टर के लव, सेक्स और धोखे का ऐसा खुलासा हुआ कि जिसने भी सुना व हैरान हो गया।
ऊधमसिंहनगर के किच्छा में एक अस्पताल में ओटी हेल्पर के रूप में कार्यरत युवती ने वहीं के डॉक्टर पर बलात्कार और धोखाधड़ी से निकाह करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अदालत को दिए प्रार्थना पत्र में सिरौली निवासी एक युवती ने कहा कि वह पिछले चार वर्षों से नगर के एक अस्पताल में ओटी हेल्पर थी। आरोप है कि इस दौरान डॉ. राहुल गंगवार ने खुद को अविवाहित बताते हुए प्रेमजाल में फंसा लिया और बहला फुसलाकर उससे बलात्कार करता रहा।
बताया कि डॉक्टर ने उससे कहा कि वह धर्म बदलकर उससे विवाह कर लेगा। डॉक्टर ने उसे बडिंया में एक प्लाट भी खरीद कर दिया। अक्तूबर, 2014 में डॉक्टर ने एक स्टांप तैयार कर कथित रूप से मुस्लिम धर्म स्वीकार कर लिया।
पहले से ही शादीशुदा और एक बेटा भी
इसके बाद 26 दिसंबर 2014 को डॉ. गंगवार ने मुस्लिम धर्म के अनुसार उससे निकाह भी कर लिया। बाद में दोनों रुद्रपुर में एक मकान लेकर रहने लगे। युवती ने कहा कि कुछ दिन तो सब ठीक चला बाद में डॉ. गंगवार घर कम आने लगा।
उसने पूछताछ की पता चला कि डॉ. गंगवार पहले से ही शादीशुदा है और उसका एक पुत्र भी है। युवती ने डा. गंगवार पर धोखे में रखकर निकाह और बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
बुधवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धारा 376, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में डॉ. राहुल गंगवार से जब बात की गई तो उन्होंने सारे मामले को झूठा बताया। कहा कि युवती उन्हें ब्लैकमेल कर रही है।