फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   doctor buy smack from smugglers

खुलासाः देहरादून के कई डॉक्टर भी स्मैक के खरीदार

Thu, 28 Jul 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
doctor buy smack from smugglers
- फोटो : Getty Images

देहरादून पुलिस ने  नशे के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनसे पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार शहर के कई डॉक्टरों के अलावा वन विभाग के एक अधिकारी का बेटा भी उनसे स्मैक खरीदता था।

विज्ञापन


पुलिस के पास तस्करों और खरीदारों के बीच फोन पर हुई बातचीत का पूरा रिकार्ड है। पकड़े गए तस्करों की के पास करीब 52 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बरेली के दो बड़े सौदागरों की घेराबंदी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत कैंट पुलिस ने बुधवार को गोविंदगढ़ के पास चेकिंग के दौरान दो युवकों राहत अली निवासी फूल कालोनी बेहट और अमन अकमल निवासी कु म्हार मंडी को 32 ग्राम स्मैक के साथ दबोचा लिया। इसके अलावा सहारनपुर के वाहिद को निंबूवाला तिराहे से 20 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में आरोपियों ने बताया कि स्मैक खरीदने के लिए वन विभाग के एक अधिकारी का बेटा, शहर के कई डॉक्टर और प्रशिक्षु डाक्टर्स भी फोन पर उनकी लोकेशन पूछते रहे। इनमें से अधिकांश उनके नियमित कस्टमर हैं। तस्करों से गहनता से हुई पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई।

सूत्रों की मानें तो स्मैक और चरस आदि की आपूर्ति बरेली से हो रही है। बरेली से माल लाकर देहरादून, सहारनपुर व छुटमलपुर में रखा जाता था और फिर यहां से मांग के अनुसार छोटी-छोटी मात्रा में खरीदारों को सप्लाई किया जाता था। बरेली के दो बड़े सौदागरों के नाम भी पुलिस तक पहुंच गए हैं।


एसएसपी डा. सदानंद दाते का कहना है कि नशा बेचने वालों के अलावा नशा करने वालों के नाम भी सूचीबद्ध किए जा रहे हैं, ताकि उनकी काउंसलिंग कराई जा सके। नशे के रैकेट को लेकर कई अहम जानकारियां मिली हैं, जल्द ही कार्रवाई के रूप में परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने टीम में शामिल इंस्पेक्टर हरीश मेहरा, महिला दारोगा प्रीति शर्मा, मनोहर सिंह रावत और कांस्टेबल सुधीर कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed