फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun teacher murder wife and her lover involved

शिक्षक हत्याकांड: पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर खेला खूनी खेल

Fri, 29 Jun 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jun 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
dehradun teacher murder wife and her lover involved
हत्यारोपी पत्नी स्नेहलता और प्रेमी अमित - फोटो : amar ujala

देहरादून के रायपुर में 16 जून को हुए शिक्षक हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


रायपुर में हुई शिक्षक किशोर चौहान की हत्या में उनकी पत्नी और उसका प्रेमी ही कातिल निकले। पुलिस ने शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक घटना की पूरी साजिश एक होटल में रची गई थी। इसके बाद आरोपी सिपाही ने 15 जून की रात शिक्षक की हत्या कर दी थी, जिसका शव 16 जून को रायपुर क्षेत्र में रिंगरोड के किनारे कार में मिला था।

 सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद मिली है।16 जून को रायपुर क्षेत्र में  रिंगरोड के किनारे वैग्नार कार में शिक्षक का शव मिला था। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। जिसके बाद मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि आठ जून को एक होटल में पत्नी स्नेहलता और प्रेमी अमित ने किशोर की हत्या की प्लानिंग की थी। पुलिस ने पहले ही शिक्षक की पत्नी और एक सिपाही के प्रेम संबंध के बारे में बताया था। बताया जा रहा था कि दोनों काफी समय से प्रेम करते हैं और अब एक दूसरे के साथ रहने की चाह में उन्होंने शिक्षक को रास्ते से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सिपाही का नाम अमित पार्ले है। वह हरिद्वार जिले में तैनात है। जांच में इस बात की तस्दीक हुई कि जो व्यक्ति सीसीटीवी फुटेज में शिक्षक के साथ दिखा था, वह अमित ही था। बताया गया कि शिक्षक की पत्नी और अमित स्कूल के समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों में तभी से एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। स्कूल से पासआउट होने के बाद दोनों अलग-अलग हो गए। कुछ दिन बाद अमित की पुलिस में नौकरी लग गई जबकि, महिला शिक्षक बन गईं। इस बीच साल 2005 में महिला के परिवार वालों ने उसकी शादी टिहरी जनपद निवासी किशोर सिंह चौहान से कर दी।


किशोर और उनकी पत्नी अलग-अलग जनपदों में तैनात थे। इस बीच साल 2017 में एक बार फिर किशोर की पत्नी और सिपाही की मुलाकात हो गई। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीबी आने लगे और साथ रहने का मन बना लिया। हत्या की योजना के तहत अमित किशोर चौहान से भी नजदीकियां बढ़ाने लगा था। दोनों में काफी अच्छी जान-पहचान भी हो गई थी। इसी का फायदा उठाकर अमित गत 15 जून की रात किशोर के साथ गाड़ी में घूमने निकला और हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed