शव दिखने से लोग सकते में, भीड़ एकत्र
आंचल डेयरी के ऊपर जंगल में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पहचान के लिए शव को बौराड़ी जिला अस्पताल की मोरचरी में रखा गया है।
रविवार सुबह आंचल डेरी के पास रास्ते में लोगों ने एक शव देखा। पालिकाध्यक्ष उमेश चरण गुसाईं ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली निरीक्षक एश्वर्य पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 45 वर्ष के लगभग होगी। शव के पास नुवान की शीशी और बीड़ी, सिगरेट पड़ी मिली।
एसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों को बुलाया गया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।
टीएचडसी कर्मी की हार्ट अटैक से मौत
टीएचडीसी कर्मी सोबन सिंह असवाल (45 वर्ष) पुत्र चैत सिंह असवाल मूल निवासी ग्राम छैंदरी कीर्तिनगर अपनी पत्नी के साथ बीपुरम टीएचडीसी की आवासीय कालोनी में रहते थे। रविवार सुबह वह रोजाना की तरह टहलने निकले, लेकिन काफी देर बाद भी घर नहीं लौटे।
खोजबीन के दौरान उनका शव बीपुरम पुलिस चौकी के पास सड़क के किनारे पड़ा मिला। एसआई सतीश चंदोला ने बताया कि संभवत: हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। परिजनों के मना करने पर शव का पंचायतनामा और पीएम की कार्रवाई नहीं की गई।