फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   daughter blame on her parents for girls kidnaping

नाना-नानी ने अपनी दो नातिनों के साथ किया कुछ ऐसा कि मां-बाप को बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 26 Oct 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 26 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
daughter blame on her parents for girls kidnaping

विदेश में नौकरी करने गए माँ-बाप ने जब घर आकर देखा तो वे दंग रह गए। नाना-नाना ने उनकी दो बेटियों के साथ कुछ ऐसा कि उन्हें पुलिस बुलानी पड़ी।

विज्ञापन


नौकरी के लिए विदेश गए दंपति की दो बेटियों को उनके नाना-नानी ने जबरदस्ती कैद कर लिया है। यह आरोप बेटियों के माता-पिता ने लगाया है। पिता की कोशिशों के बाद भी आरोपियों ने बेटियों को माता-पिता के हवाले नहीं किया।
विज्ञापन


थक हारकर पिता ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से कार्रवाई की गुहार लगाई है। जेएम ने सुनवाई करते हुए पुलिस को एक नवंबर तक दोनों बेटियों को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के विनीत नगर, शफीपुर पनियाला रोड निवासी मनीष कोठारी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नीतिका खंडेलवाल को एक पत्र सौंपा है।

उन्होंने बताया कि नवंबर 2013 में नौकरी के लिए अमेरिका जाने पर वह अपनी दोनों बेटियों संस्कृति (14) एवं वान्य (10) को अपनी पत्नी कुसुम के पास छोड़कर गए थे। मनीष का कहना है कि अमेरिका में उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्होंने पत्नी कुसुम को भी अक्तूबर 2014 में अमेरिका बुला लिया।

daughter blame on her parents for girls kidnaping

तब उनकी पत्नी ने दोनों बेटियों को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित उनके नाना-नानी के घर छोड़ दिया था। मनीष का कहना है कि इसके बाद वह लगातार बेटियों की पढ़ाई-लिखाई और अन्य खर्च के लिए पैसा भेजते रहे।

अब अमेरिका से वापस आने पर उनकी पत्नी बेटियों को लेने रानीपुर पहुंची तो नाना-नानी ने बेटियों को देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नाना-नानी दोनों बेटियों को बंधक बनाकर उनसे झाड़ू, चौका और बर्तन साफ कराने आदि का काम करवा रहे हैं।

पीड़ित पिता ने जेएम से बेटियों को दिलाने की मांग की है। जेएम नीतिका खंडेलवाल ने गंगनहर कोतवाली प्रभारी को आदेश जारी किए हैं कि वह एक नवंबर को दस बजे तक दोनों को कोर्ट में पेश करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed