फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughter accused her father for rape

नाबालिग बेटी से बार-बार दुष्कर्म करता रहा पिता, फिर पत्नी ने उठया यह कदम

Wed, 17 May 2017 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 17 May 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
Daughter accused her father for rape

बीती 28 फरवरी को निकटवर्ती गांव की आठवीं में पढ़ने वाली छात्रा के बाल विवाह के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। यहां बख स्थित किशोरी सदन में रह रही पीड़िता ने अपने पिता पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उसका कहना है क‌ि उसका प‌िता बार बार उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसल‌िए उससे छुकारा पाने के ल‌िए उसने शादी करने के ल‌िए हामी भर दी। उसने बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों को लिखित रूप से यह जानकारी दी है। इसके बाद एसडीएम ऋचा सिंह ने पटवारी को बालिका के बयान लेने और उसका मेडिकल कराने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


पटवारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बालिका के बयान दर्ज कर लिए हैं और बुधवार को उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने उसके गर्भवती होने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि 28 फरवरी को निकटवर्ती गांव की 14 साल की लड़की का विवाह कर दिया गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नाबालिग बालिका को ब्याह कर ले जा रहे लोगों और लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया था। तब से दूल्हा बनकर आए व्यक्ति समेत दोनों पक्षों के कई लोग जेल में ही बंद हैं।
 

पत्नी को भी बुरी तरह पीटा

Daughter accused her father for rape

न्यायालय के आदेश पर पीड़ित बालिका तब से राजकीय किशोरी सदन में रह रही है। इधर, बालिका ने बाल कल्याण समिति के सदस्यों को लिखित शिकायत की है कि उसके पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

उसका कहना है कि पूर्व में यह बात उसने अपनी मां को बताई तो पिता ने मां के साथ भी मारपीट की और धमकी भी दी। उसने बाल विवाह के मामले में भी मां को निर्दोष बताया है। बालिका का कहना है कि पिता के उत्पीड़न से छुटकारा दिलाने के लिए ही मां ने उसकी शादी के लिए हामी भरी थी। 

इधर, बाल कल्याण समिति की सूचना पर भनोली की एसडीएम ऋचा सिंह ने पटवारी नरेंद्र सिंह बिष्ट को बालिका के बयान लेने और मेडिकल जांच करवाने के आदेश दिए हैं। एसडीएम के आदेश के बाद मंगलवार को पटवारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने किशोरी सदन में बालिका के बयान लिए।

​उन्होंने बताया कि बालिका का बुधवार को मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच के बाद पीड़िता के पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इधर बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने पीड़िता के गर्भवती होने की आशंका भी जताई है, लेकिन इस बारे में मेडिकल जांच के बाद स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed