फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   dalit man murdered for spitting in bageshwar.

उत्तराखंड: थूकने पर काट डाला दलित युवक का गला, पत्नी बोली 'हत्यारे को फांसी दो'

Sat, 08 Oct 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर Updated Sat, 08 Oct 2016 10:06 AM IST
विज्ञापन
dalit man murdered for spitting in bageshwar.
हत्या - फोटो : Demo pic

बागेश्वर में दलित युवक की गला काटकर हत्या के मामले में अभी तक जो पता चला है उसके मुताबिक थूकने के लिए हत्यारे ने उसे मार डाला था। वहीं मृतक की पत्नी ने कहा कि वह बच्चों को मेहनत-मजदूरी करके पाल लेगी, लेकिन उसकी मांग उजाड़ने वाले हत्यारे को फांसी की सजा मिले। वह कभी भी उस हत्यारे को देखना नहीं चाहेगी।

विज्ञापन


बागेश्वर के सानीउडियार के भेटा गांव में गेहूं पिसाने गए सोहन राम की गांव के ही शिक्षक ललित कर्नाटक ने दरांती से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद से सोहन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


मृतक के पिता फकीर राम तो जैसे सुन्न हो गए हैं। मां शांति देवी भी बदहवास हैं। दो मासूम बच्चों को इतना पता है कि अब उनके पिता कभी घर नहीं लौटेंगे।

गर्भवती पत्नी बच्चों को सीने से लगा दे रही हौसला

dalit man murdered for spitting in bageshwar.
हत्या - फोटो : DEMO Pics

मृतक की पत्नी मीना देवी पति की हत्या से पूरी तरह टूटने के बावजूद बच्चों को सीने से लगाकर खुद को भी और अपने बूढ़े सास-ससुर को भी हौसला दे रही है।

सात माह की गर्भवती मीना देवी को अपने उस बच्चे की भी चिंता है जिसके पैदा होने से पहले ही पिता का साया उठ चुका है। बावजूद इसके उसने बच्चों के लिए गजब का हौसला रखा है।

सिसकियों और आंखों से लगातार बह रही आंसुओं की धार के बीच उसने दोनों मासूम बच्चों को सीने से लगा रखा है। बार-बार रो रही मीना का कहना है कि बिना वजह उसके पति की हत्या कर दी गई। 

तो थूकना बना युवक की हत्या की वजह

dalit man murdered for spitting in bageshwar.
कत्ल

सानीउडियार के भेटा गांव में हुई युवक की हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को जब सोहन राम गेहूं पिसाने चक्की में गया था तो डीजल चक्की से बाहर निकलने के बाद उसने थूका था।

पास में खड़ा शिक्षक ललित कर्नाटक इससे भड़क गया। थूकने को लेकर ललित ने सोहनराम से उलझ गया। विवाद बढ़ने पर उसने दरांती से सोहन राम की गर्दन काट दी। इसे देखते ही वहां खड़े लोग सन्न रह गए। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पूर्व भी हत्यारोपी शिक्षक थूकने को लेकर एक युवक सुंदर राम को पीटने चला गया था। 

विज्ञापन

आरोपी शिक्षक को भेजा गया जेल

dalit man murdered for spitting in bageshwar.
Jail

उधर आरोपी शिक्षक ललित कर्नाटक को पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हत्या के मामले की जांच सीओ रायमन सिंह कर रहे हैं। मामले में आरोपी शिक्षक के भाई आनंद कर्नाटक और पिता घनश्याम कर्नाटक के खिलाफ भी कांडा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल उन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गमगीन माहौल में अंत्येष्टि 
शुक्रवार को सरयू के संगम पर सोहन राम का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। इस घटना पर दुख जताते हुए लोगों ने हत्यारोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
तो थूकना बना युवक की हत्या का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed