{"_id":"5afe80d94f1c1bd6408b61b5","slug":"dalit-family-beaten-looted-and-women-molested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित परिवार के साथ मारपीट और लूट, महिलाओं के कपड़े फाड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित परिवार के साथ मारपीट और लूट, महिलाओं के कपड़े फाड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर/देहरादून
Updated Fri, 18 May 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकराता-विकासनगर मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक यूटिलिटी सवार दलित परिवार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोप है कि मारपीट में परिवार की चार महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर एक युवक को दून अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में एक पक्ष ने तहसीलदार से रंजिश में मारपीट, लूट और दलित उत्पीड़न की शिकायत की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की शिकायत की है।
तहरीर में दिनेश पुत्र शांति प्रकाश निवासी जोगियो ने बताया कि वह परिवार हरियाणा सोनीपत में रहता है। कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ गांव आया था। बृहस्पतिवार को परिवार के 15 लोग, जिनमें पांच महिलाएं शामिल थीं, वापस हरियाणा जा रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब विकासनगर जाने के लिए सभी यूटिलिटी में सवार हुए थे। रास्ते में मझगांव (खत द्वार) के पास राजनीश जोशी पुत्र लक्ष्मीराम जोशी, आशीष जोशी पुत्र भगतराम, सूरत सिंह राणा पुत्र कुंवर सिंह, नरभीन जोशी पुत्र केशवराम, अमित जोशी पुत्र भगतराम और राजेंद्र जोशी पुत्र फेटू जोशी निवासी मझगांव ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उन्होंने वाहन में मौजूद परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू कर दी और उनके कपड़े फाड़े दिए। जब उसने विरोध किया तो उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उन्होंने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। इस दौरान पुलिस को सूचना देने के लिए फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन नेटवर्क समस्या के कारण फोन नहीं लगे।
विज्ञापन
हालांकि, चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर भाग निकले। इसके बाद साढ़े तीन बजे तहसीलदार कार्यालय पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, दिनेश की पत्नी का कहना है कि उसके पति सोनीपत, हरियाणा में ठेकेदारी करते हैं। उनके अंडर में ही क्षेत्र का एक युवक सोनीपत में मजदूरी करता है। वह युवक पूर्व में क्षेत्र की एक युवती को अपने साथ भगा कर ले गया। जिससे आरोपी उसके पति से भी रंजिश रखने लगे। इसी वजह से उनके साथ मारपीट की गई। वहीं, मामले में तहसीलदार एसपी उनियाल का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से भी मारपीट की शिकायत मिली है। मामला आपसी रंजिश का है। लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।